अजय देवगन स्टारर सुपरहिट हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ (2024) में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। गुजराती फिल्म ‘वश’ के रीमेक ‘शैतान’ में उन्होंने जाह्नवी का किरदार निभाया था, जो बेहद इंटेंस और फिजिकली डिमांडिंग था। हाल ही में एक इंटरव्यू में जानकी ने बताया कि इस रोल ने उनके शरीर को पूरी तरह थका दिया था।
जानकी बोड़ीवाला ने कहा, “उस रोल ने मेरे शरीर को पूरा निचोड़ लिया था। हर रोज शूटिंग के दौरान कहीं न कहीं चोट लगी होती थी। घर लौटकर जब मां मुझे देखतीं तो डर जातीं कि तू क्या कर रही है? कई बार ब्रेक मिलता था तो भी बॉडी में इतनी थकान रहती कि रेस्ट लेने के बाद भी रिकवर होने में टाइम लगता। लेकिन एक एक्ट्रेस के तौर पर मैंने हर चैलेंज को एक्सेप्ट किया और रोल को जस्टिस दिया।”
फिल्म ‘शैतान’ में जानकी का रोल काफी फिजिकल था—एक्शन, इमोशनल सीन और हॉरर एलिमेंट्स के साथ। गुजराती ओरिजिनल ‘वश’ में भी उन्होंने यही किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला। हिंदी वर्जन में अजय देवगन, र माधवन और ज्योतिका के साथ काम करते हुए उन्होंने साबित किया कि वे बॉलीवुड में भी कमाल कर सकती हैं।
जानकी ने आगे कहा कि Gen Z सबसे परफेक्ट पीढ़ी है क्योंकि वे मेहनत और डेडिकेशन से आगे बढ़ते हैं। उनकी ये मेहनत ‘शैतान’ में साफ दिखी, जहां उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म को और भी इंपैक्टफुल बनाया।






