Explore

Search

April 30, 2026 10:48 pm

कार में छिपाई 12 करोड़ की नशीली खेप! लखनऊ पहुंचते ही तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लखनऊ, 8 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है। यूपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने चौक थाना क्षेत्र में एक बड़े ड्रग तस्कर को दबोच लिया। आरोपी के पास से करीब 5.54 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर हुंडई क्रेटा कार में नशीली खेप छिपाकर लखनऊ पहुंचा था। वह चौक इलाके के आगा बाकर इमामबाड़ा के सामने बने पार्क के पास खड़ा था और यहां से छोटे-छोटे पैकेट बनाकर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने की तैयारी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर एएनटीएफ की बाराबंकी यूनिट ने सतर्क होकर घेराबंदी की और तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार की तलाशी में हेरोइन के अलावा मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद हुई। पुलिस का मानना है कि यह तस्कर लंबे समय से क्रेटा कार के जरिए नशीले पदार्थों की ढुलाई कर रहा था, जिसमें गुप्त जगहों का इस्तेमाल किया जाता था ताकि चेकिंग से बचा जा सके।

एएनटीएफ अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच चल रही है। इस कार्रवाई से ड्रग्स सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है। आरोपी के अन्य साथियों और सप्लाई नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है।

यह सफलता योगी सरकार के ‘नशा मुक्त उत्तर प्रदेश’ अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नशीले पदार्थों की तस्करी या सप्लाई की जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर