Explore

Search

February 26, 2026 8:18 pm

SC/ST रेल कर्मचारियों के मुद्दों पर ADEN का आश्वासन – सुरेंद्रनगर ब्रांच की सफल मीटिंग

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सुरेंद्रनगर, 25 फरवरी 2026 — राजकोट मंडल की सुरेंद्रनगर ब्रांच में आज ADEN स्तर की इनफॉर्मल मीटिंग अत्यंत सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखे। ADEN श्री सुंदरनगर (SUNR) ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

इनफॉर्मल मीटिंग से पहले सुरेंद्रनगर ब्रांच कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों के लिए संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री नमोनारायण मीना, डिविजनल प्रेसिडेंट तथा श्री गौतम कुमार चौहान, डिविजनल सेक्रेटरी ने एसोसिएशन की संरचना एवं कार्यप्रणाली, SC/ST रेल कर्मचारियों को प्राप्त विशेष सुविधाएँ एवं अधिकार, रोस्टर पॉइंट प्रणाली, आरक्षण नीतियाँ तथा अन्य सेवा-संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की और इसे संगठन की मजबूती तथा सदस्यों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह मीटिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम SC/ST रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा संगठनात्मक अनुशासन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर