Explore

Search

January 29, 2026 1:42 am

एमपी के इन 4 जिलों में छुट्टी घोषित, 42 जिलों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भोपाल, 7 जनवरी 2026: मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं और गिरते पारे ने ठिठुरन बढ़ा दी है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में कोल्ड डे की स्थिति भी बनी हुई है।

ठंड से छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, हरदा, श्योपुर, छतरपुर, पन्ना जैसे जिलों में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी की गई है। कुछ जिलों में स्कूल टाइमिंग भी बदली गई है।

मौसम का पूर्वानुमान:

  • आज कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।
  • राजगढ़, दतिया, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में शीतलहर का असर ज्यादा।
  • न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री तक दर्ज किया गया।
  • यातायात प्रभावित, ट्रेनें लेट चल रही हैं।
Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर