Explore

Search

January 15, 2026 9:26 pm

दिल्ली-NCR में घना कोहरा, कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो, AQI 400 पार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली, 31 दिसंबर 2025: साल के आखिरी दिन दिल्ली-NCR के निवासियों को प्रदूषण और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। समीर ऐप और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 383-384 के आसपास दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आता है। कई इलाकों में AQI ‘गंभीर’ (Severe) स्तर को छू रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं और कम वेंटिलेशन के चलते प्रदूषण फैलने में बाधा आ रही है।

सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 38 सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों में से अधिकांश पर प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। 15 इलाकों में AQI डार्क रेड जोन (400 से ऊपर) में दर्ज किया गया, जबकि 23 इलाकों में रेड अलर्ट (300-400) है। सबसे खराब स्थिति आनंद विहार की रही, जहां AQI 452 तक पहुंच गया। सबसे कम प्रदूषण NSIT द्वारका में 297 दर्ज किया गया।

प्रमुख इलाकों का AQI:

  • अशोक विहार: 414
  • चांदनी चौक: 417
  • द्वारका सेक्टर-8: 410
  • ITO: 424
  • जहांगीरपुरी: 426
  • नेहरू नगर: 428
  • पटपड़गंज: 427
  • आरके पुरम: 408
  • रोहिणी: 428
  • सिरी फोर्ट: 405
  • विवेक विहार: 443
  • वजीरपुर: 439
  • शादीपुर: 433
  • पंजाबी बाग: 426
  • करनी शूटिंग रेंज: 400
  • पूसा: 393

NCR के अन्य शहरों में स्थिति:

  • नोएडा: AQI 391-408 (बहुत खराब)
  • ग्रेटर नोएडा: AQI 384-406 (बहुत खराब)
  • गाजियाबाद: AQI 378-388 (बहुत खराब)
  • गुरुग्राम: AQI 326-348 (बहुत खराब)

कोहरे का येलो अलर्ट, नए साल पर बारिश की उम्मीद

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को दिल्ली में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो रही है, जिससे उड़ानें और ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से शीतलहर बढ़ गई है।

नए साल यानी 1 जनवरी 2026 को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है, जो प्रदूषण को कुछ राहत दे सकती है, लेकिन कोहरा और ठंड बढ़ा सकती ह

अपने शहर का AQI कैसे चेक करें?

  • समीर ऐप (SAMEER App) डाउनलोड करें।
  • वेबसाइट्स: aqicn.org, cpcb.nic.in या aqi.in पर रीयल-टाइम डेटा देखें।
  • स्वास्थ्य सलाह: बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों को बाहर निकलने से बचें। मास्क पहनें और इंडोर रहें।
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर