Explore

Search

October 8, 2025 7:32 am

खान परिवार में जश्न: अरहान खान बने बड़े भाई, बहन के जन्म से उत्साहित

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। शूरा ने बीते दिन यानी 5 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया।घर में बेटी के जन्म से जश्न मनाया जा रहा है। अरबाज और शूरा के साथ जो सबसे ज्यादा खुश हैं वो हैं अरहान खान। अरबाज और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान अब एक बहन के भाई बन गए हैं। बहन के जन्म से अरहान खुश हैं। उन्हें हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। पैपराजी से मिली बधाइयों को अरहान ने हंसते हुए स्वीकार किया और सभी का शुक्रियादा किया।

ऐसा है सौतेली मां से रिश्ता

अरहान अपनी सौतेली मां शूरा के साथ अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं।उन्हें कई मौकों पर शूरा के साथ देखा गया है। कई मौकों पर वो मां को घर छोड़ने और लेने गए हैं। ऐसे में अरहान अपने घर में आई एक छोटी सी बहन के आने से खुश हैं। इस वीडियो में अरहान के चेहरे की खुशी साफ़ देखी जा सकती है।

अरबाज और शूरा की लव स्टोरी

बता दें, अरबाज और शूरा ने करीब एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। शादी के करीब दो सालों बाद शूरा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। खान परिवार में बेटी के जन्म से खुशियां मनाई जा रही हैं। इससे पहले अरबाज एक बेटे के पिता थे। उनके भाई सोहेल खान के भी दो बेटे ही हैं। ऐसे में घर में जन्मी ये बेटी बेहद खास है। रिपोर्ट के मुताबिक डिलीवरी के बाद शूरा और उनकी बेटी एकदम ठीक है। एकाध दिन में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Pooja Reporter
Author: Pooja Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर