Explore

Search

October 8, 2025 10:41 am

विजयदशमी 2025: बुराई पर अच्छाई की जीत, ग्रहों का शुभ संयोग बनेगा खास

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दशहरा पर ग्रह मजबूत, इन राशियों के लिए सुनहरा समय, जानें कौन पाएंगे लाभ

दशहरे के दिन विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत एवं विरोधियों पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।  इसके साथ ही दशमी तिथि में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत बनी हुई है। आइए जानें मजबूत ग्रह किन राशियों को दिलाएंगे लाभ

विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत एवं विरोधियों पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष नवरात्र में तिथि वृद्धि होने के कारण शुभ संयोग बना हुआ था। इसके साथ ही दशमी तिथि में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत बनी हुई है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति अपने उच्चाभिलाषी स्थिति में विद्यमान होंगे। शुक्र सिंह राशि में। सूर्य कन्या राशि में विद्यमान रहेंगे तथा इसी दिन सुबह 7:10 बजे के बाद बुध का परिवर्तन भी अपनी उच्च राशि से शुक्र की राशि तुला में हो जाएगा , जहां पर मंगल के साथ योग बनेगा। चंद्रमा मकर राशि में विद्यमान रहेंगे। शनि देव गुरु बृहस्पति के राशि मीन में होंगे। राहु शनि की राशि कुंभ में एवं केतु सिंह राशि में शुक्र के साथ विद्यमान रहेंगे । इस प्रकार सूर्योदय के समय बुधादित्य नामक योग का भी निर्माण होगा।

मेष : मनः स्थिति में बदलाव महसूस होगा। पारिवारिक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा। आंतरिक डर में वृद्धि होगी। राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक वृद्धि अचानक हो सकती है। गृह एवं वाहन सुख बढ़ेगा।

वृष : आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। हृदय रोग अथवा घबराहट में वृद्धि हो सकती है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है। क्रोध में वृद्धि हो सकता है। आर्थिक क्षति अथवा अचानक खर्च वृद्धि हो सकता है। वाहन पर खर्च बढ़ सकता है

मिथुन :-बौद्धिकता में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रगति होगा। हृदय रोग अथवा घबराहट अथवा ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है। दांपत्य जीवन व प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। सामाजिक पद, प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगा। नौकरी में प्रगति एवं परिवर्तन हो सकता है।

कर्क : मनोबल में सकारात्मक आएगी। अचल संपत्ति का लाभ बढ़ेगा। आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। पारिवारिक कलह एवं तनाव तनाव में वृद्धि होगी। पेट एवं पैर की समस्या में वृद्धि होगी। दातों की समस्या में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव बढ़ सकता है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है।

सिंह : संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आंखों की समस्या पर खर्च बढ़ेगा। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव बढ़ेगा। अध्ययन अध्यापन में सामान्य तनाव के बाद अच्छी प्रगति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। पारिवारिक विवाद में वृद्धि सम्भव।

कन्या : वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। गृह एवं वाहन पर खर्च बढ़ेगा। धन का नुकसान हो सकता है। राजनीतिक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। दांतों की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा। मुंह में छाला बढ़ सकता है। पेट की समस्या में वृद्धि हो सकती है। बवासीर या अन्य आंतरिक समस्या बढ़ सकती है।

तुला : मनोबल में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। चोट या ऑपरेशन की स्थिति बन सकती है। मानसिक संघर्ष में वृद्धि होगा। वाहन, जमीन, जायदाद के सुख में वृद्धि हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकता है। पैर एवं पेट की समस्या बढ़ सकती हैं। आंखों की समस्या पर खर्च बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है।

वृश्चिक : पारिवारिक कार्यों में वृद्धि होगी। हृदय रोग, घबराहट, ब्लड प्रेशर, खांसी आदि समस्याओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी को चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपमान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक द्वंद्व में वृद्धि हो सकती है। अति घनिष्ठ व्यक्ति से नुकसान हो सकता है।

धनु : पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। खर्चे में वृद्धि होगा। आंतरिक रोग में वृद्धि हो सकती है। घबराहट एवं सीने की आंतरिक समस्या तनाव उत्पन्न कर सकती है। पैरों में चोट या दर्द हो सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक तनाव एवं पारिवारिक खर्च में वृद्धि हो सकती है।

मकर : पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। कार्य एवं परिश्रम का फल थोड़ा अवरोध पूर्ण होगा। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। क्रोध में वृद्धि होगी। पेट एवं पैर की समस्या के कारण तनाव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। पारिवारिक कलह या तनाव बढ़ सकता है।

कुंभ : बौद्धिक क्षमता का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अचानक पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। जमीन एवं अचल संपत्ति का लाभ होगा। सिर में चोट लग सकती अथवा मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। घबराहट में वृद्धि हो सकती है।

मीन : सामाजिक प्रतिष्ठा नौकरी तथा कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। भौतिकता के साधनों का खर्च बढ़ेगा। सरकारी तंत्र से लाभ बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी। दैनिक आय एवं रोजगार में तनाव बढ़ सकता है। आंखों की समस्या में वृद्धि हो सकती है।

Pooja Reporter
Author: Pooja Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर