Explore

Search

February 26, 2026 2:22 am

BCCI ने लिया बड़ा फैसला! IPL 2025 फाइनल के दिन भारत में नहीं रहेंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आईपीएल 2025 अब प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है. टॉप-4 में पहुंचने के लिए सभी टीमों के बीच रेस तेज हो गई है. अभी तक 54 मैच खेला जा चुके हैं, लेकिन कोई भी टीम अभी तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी है. इसी बीच भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, इंडिया ए और सीनियर मेंस टीम को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. इस दौरे पर इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी. वहीं, टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट टेस्ट मैच खेलने हैं.

कैसे करें इसकी पहचान…….’हड्डियों में कैंसर के सबसे बड़े लक्षण क्या हैं……

इंग्लैंड दौरे को लेकर BCCI का बड़ा प्लान

दरअसल, आईपीएल 2025 का अंत 25 मई को होगा. लीग का फाइनल मैच कोलकाता में खेला जाएगा. लेकिन इसी दिन इंडिया ए की टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया के 25 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होने की बहुत संभावना है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसके लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी हैं. हालांकि, अभी तक टीम का चयन नहीं किया गया है. इसके बावजूद बीसीसीआई ने कई खिलाड़ियों से संपर्क किया है और उनके पासपोर्ट, जर्सी के साइज लॉजिस्टिक्स टीम की ओर से लिए गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मई को इंग्लैंड के लिए वो खिलाड़ी रवाना होंगे, जो आईपीएल के नॉकआउट में नहीं खेलेंगे. बाकी खिलाड़ी लीग के खत्म होने के बाद रवाना होंगे. अजीत अगरकर की अगुवाई सेलेक्शन कमेटी जल्द ही टीम का चयन भी करेगी. बता दें, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की ये सीरीज 30 मई से शुरू होगी. सीरीज का पहला मैच कैंटरबरी में खेला जाएगा. वहीं, सीनियर टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पहली सीरीज भी होगी.

इंग्लैंड के लिए कब रवाना होगी टीम इंडिया?

भारत की सीनियर टीम जून के पहले महीने में इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकती है. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी इंट्रा-स्क्वॉड मैच भी खेलेंगे. हालांकि, कुछ सीनियर खिलाड़ी एक अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं, यानी उन्हें उन्हें इंडिया ए में खेलने का मौका मिल सकता है. लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी संबंधित टीम मौजूदा आईपीएल में कितना आगे जाती है और साथ ही मेडिकल टीम से आवश्यक मंजूरी मिलती है या नहीं.और दो टेस्ट खेलने की संभावना है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर