Explore

Search

March 15, 2025 7:27 am

IML 2025: इंडिया मास्टर्स ने 50 गेंद रहते इंग्लैंड मास्टर्स को हराया……..’तेंदुलकर के बाद इन 2 ‘सरदारों’ ने अंग्रेजों को जमकर ठोका……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

इंडिया मास्टर्स लीग टी20, 2025 में सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली इंडिया मास्टर्स का विजय अभियान जारी है। इंडिया मास्टर्स ने मंगलवार (25 फरवरी) को इंग्लैंड मास्टर्स को 50 गेंद रहते 9 विकेट से हार दिया। इस जीत में कप्तान तेंदुलकर के अलावा पंजाब के दो ‘सरदारों’ ने अहम भूमिका निभाई। गुरकीरत सिंह मान और युवराज सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। इसके अलावा गेंदबाजी में धवल कुलकर्णी, पवन नेगी और अभिमन्यु मिथुन ने शानदार गेंदबाजी की। इयोन मोर्गन की अगुआई वाली टीम केवल 133 रन ही बना पाई।

Food in Plastic Utensils: आपकी यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होगी! क्या आप भी प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाते हैं……

इंडिया मास्टर्स ने 11.4 ओवर में 133 रन का टारगेट हासिल कर लिया। गुरकीरत सिंह मान ने 35 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद स 180 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 63 रन बनाए। युवराज सिंह ने 14 गेंद पर 192.86 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 27 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने 21 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए।

इंग्लैंड मास्टर्स की बल्लेबाजी

इंडिया मास्टर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड मास्टर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बनाए। डैरेन मैडी ने 25 और टिम एंब्रोस ने 23 रन बनाए। क्रिस स्कोफील्ड ने 8 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए। क्रिस ट्रेमलेट ने 8 गेंद पर 16 रन बनाए। टिम ब्रेसनन ने 16 और कप्तान इयोन मोर्गन ने 14 रन बनाए।

इंडिया मास्टर्स की दूसरी जीत

फिल मस्टर्ड 8, डिमित्री मैस्करेनस ने 6, स्टीवन फिन ने 1 और मोंटी पनेसर ने 2 रन बनाए। इंडिया मास्टर्स ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। धवल कुलकर्णी ने 3, अभिमन्यु मिथुन और पवन नेगी ने 2-2 विकेट लिए। आर विनय कुमार ने 1 विकेट लिए। स्टुअर्ट बिन्नी और इरफान पठान ने विकेट नहीं लिए। इंडिया मास्टर्स की दूसरी जीत है। इससे पहले उसने श्रीलंका मास्टर्स तो हराया था। उसे अगला मैच 1 मार्च को साउथ अफ्रीका मास्टर्स से खेलना है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर