Explore

Search

October 16, 2025 4:18 am

Vande Bharat Train: जाना था गोवा, पहुंच गई यहां…….’रास्ता भटक गई वंदे भारत ट्रेन……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Vande Bharat Train: एक वंदे भारत ट्रेन सोमवार को महाराष्ट्र में रास्ता भटक कर कहीं और चली गई। इसके करीब 90 मिनट लेट होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेल अधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी)-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दिवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण अपने निर्धारित मार्ग से भटक गई। दिवा-पनवेल मार्ग पर पनवेल स्टेशन की ओर बढ़ने के बजाय ट्रेन कल्याण की ओर मुड़ गई। इसके कारण मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा। बाद में वंदे भारत कल्याण स्टेशन से दिवा जंक्शन लौटी। यहां से उसने दिवा-पनवेल मार्ग पर मडगांव के लिए आगे की यात्रा शुरू की। रेल अधिकारियों ने बताया कि मुंबई उपनगरीय स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली पर ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं।

नेचुरली कंट्रोल रहेगा बीपी……..’हाई ब्लड प्रेशर से रहते हैं परेशान तो लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव…..

इस गड़बड़ी के कारण

मध्य रेलवे के पीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि यह घटना दिवा जंक्शन पर डाउन फास्ट लाइन और पांचवीं लाइन के बीच सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली में गड़बड़ी के कारण हुई। दिवा जंक्शन से कोंकण की ओर जाने वाली ट्रेनें नियमित मार्ग से पनवेल स्टेशन पहुंचती हैं, लेकिन वंदे भारत कल्याण पहुंच गई।

सफर हो गया लंबा

जून 2023 में शुरू की गई सीएसएमटी-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से सुबह 5:25 बजे रवाना होती है और दोपहर 1:10 बजे गोवा के मडगांव पहुंचती है। सोमवार को रास्ता भटकने के कारण यह करीब 2:40 बजे मडगांव पहुंची।

सप्ताह में छह दिन चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस

मुंबई-गोवा (मडगांव) वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलती है- सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार। यह अपनी यात्रा के दौरान दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम में रुकती है।

Seema Reporter
Author: Seema Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर