auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 26, 2025 12:49 pm

IND vs AUS: दूसरी बार पिता बने रोहित को पहले टेस्ट के लिए सौरव गांगुली की सलाह……..’अगर मैं उनकी जगह होता तो…’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेलें। रोहित शुक्रवार को दूसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया। रोहित ने बीसीसीआई को सूचित करने के बाद बाकी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की यात्रा नहीं की थी। उन्होंने बीसीसीआई को बताया था कि वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। भारतीय टीम प्रबंधन रोहित के विकल्प को ढूंढने पर लगा हुआ है। हालांकि, अब तक इस स्टार बल्लेबाज के खेलने पर कोई स्पष्टता नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित पर्थ टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

ये है भारत का सबसे महंगा सिंगर, 1 गाने के लिए लेता है करोड़ों………’न अरिजीत सिंह, न सोनू निगम और न ही श्रेया घोषाल…..

गांगुली ने क्या कहा?

हालांकि, गांगुली का मानना है कि भारत को उनकी कप्तानी की जरूरत है और अगर वह रोहित की जगह होते तो वह जरूर खेलते क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के लिए उनके पास अभी काफी समय है। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज से कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि रोहित जल्द ही पर्थ पहुंच जाएंगे क्योंकि टीम को नेतृत्व की जरूरत है। मैंने सुना कि उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। अब मुझे यकीन है कि वह जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं। अगर मैं उनकी जगह होता तो पहला टेस्ट जरूर खेलता। यह बड़ी सीरीज है और मैच अभी लगभग एक सप्ताह दूर है। इसके बाद शायद ही वह ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वह शानदार कप्तान हैं। भारत को उनके नेतृत्व की जरूरत है।’

रोहित के जुड़ने से टीम का मनोबल बढ़ेगा

रोहित की वापसी भारत के लिए एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली चीज हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया पर्थ टेस्ट शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के चोट की समस्या से जूझ रही है। केएल राहुल अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। वहीं, शनिवार को शुभमन गिल भी इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान चोट लगा बैठे। उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर है। वह टेस्ट नहीं खेल सकते हैं। अंगूठे के फ्रैक्चर को ठीक होने में करीब 14 दिन लगते हैं। पिछले एक साल में टेस्ट में भारत के लिए नियमित रूप से नंबर तीन बल्लेबाज रहे गिल रोहित की गैरमोजूदगी में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने की दौड़ में थे।

राहुल भी हुए थे चोटिल

वहीं, रोहित के नहीं खेलने पर यशस्वी के साथ ओपनिंग के सबसे बड़े दावेदार केएल राहुल इंट्रा-स्क्वॉड मैच के पहले दिन शॉर्ट गेंद कोहनी पर लगने के बाद मैदान छोड़ दिया था। वह बाकी बचे दिन के खेल के लिए मैदान पर वापस नहीं आए और शनिवार को भी मैच में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, इसे एहतियातन भी बताया जा रहा है। बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत-ए के लिए खेलते हुए 0, 7, 17 और 12 के स्कोर बनाए थे और निराशाजनक प्रदर्शन किया था। वह ओपनिंग के लिए एक और संभावित उम्मीदवार बने हुए हैं। हालांकि, शुभमन नहीं खेलते हैं तो ईश्वरन को तीसरे नंबर पर भी भेजा जा सकता है। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login