Explore

Search

November 13, 2025 1:39 am

Health Tips: सेहत को होंगे ये साइड इफेक्ट्स……..’पपीते के साथ इन 5 चीजों को खाने की ना करें गलती……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आयुर्वेद के अनुसार भोजन करते समय कुछ खास नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। जिनकी अनदेखी करने पर व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। ऐसा ही कुछ नियम पपीते के फल को लेकर भी बताएं गए हैं। सेहत के लिए पपीते के फल को बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से पाचन ही सिर्फ अच्छा नहीं बना रहता बल्कि व्यक्ति की सेहत को कई गजब के फायदे मिलते हैं। बता दे,पपीते में वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ए, ई, बी, खनिज, प्रोटीन, डायटरी फाइबर के साथ अल्फा, बीटा, कैरोटीन और ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। पपीते में मौजूद पैपीन एंजाइम एलर्जी से लड़कर घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद अगर पपीते का सेवन कुछ खास फलों और चीजों के साथ कर लिया जाए तो ये सेहत को फायदे की जगह नुकसान करने लगता है। आइए जाते हैं ऐसे ही 5 चीजों के बारे में, जिनका सेवन पपीते के साथ नहीं करना चाहिए।

Health Tips: आप भी करते हैं इस्तेमाल तो जरूर जान लें सही तरीका……..’कान में ईयरबड फटने से बहरी हुई महिला……

इन 5 चीजों के साथ ना करें पपीते का सेवन
चाय

अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और अपनी हर मील के बाद चाय जरूर पीते हैं तो पपीता खाने के बाद ऐसी गलती ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि पपीता खाने के बाद चाय पीने से सूजन, अपच और सीने में जलन जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के साथ पेट में गैस और कब्ज की समस्या भी हो सकती है। चाय पत्ती में मौजूद कैटेचिन पपीते के पपेन कंपाउंड के साथ मिलकर गैस की समस्या का कारण बन सकता है। डॉक्टरों की मानें तो लंबे समय तक ऐसा करने से आपको स्थायी गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।

पपीता और नींबू

पपीता और नींबू को एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। बता दे, इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन पाचन संबंधी समस्याओं के साथ एनीमिया और हीमोग्लोबिन का असंतुलन पैदा कर सकता है।

दूध

पपीते में मौजूद एंजाइम पपेन, दूध में मौजूद प्रोटीन को तोड़कर पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। जिससे व्यक्ति को गैस, सूजन, पेट दर्द, बदहजमी, ब्लोटिंग, और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हमेशा पपीता खाने के एक घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए।

अंडे

अगर आप अपने नाश्ते में हाई प्रोटीन रिच फूड अंडे का सेवन कर रहे हैं तो इस बात को सुनिश्चित करें कि इसके साथ नाश्ते की टेबल पर पपीता न हो। डॉक्टरों के मुताबिक पपीता खाने के बाद कभी भी अंडा नहीं खाना चाहिए। अंडे प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं, वहीं पपीता पपेन एंजाइम से भरपूर होता है। एक ही समय पर दोनों खाने से अपच, मतली, कब्ज और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खट्टे फल

अगर आप भी नाश्ते में खट्टे फलों से बने फ्रूट चाट को शामिल करते हैं तो गलती से भी उसमें पपीते को जगह ना दें। दरअसल पपीते के साथ संतरे, नींबू या अंगूर जैसे खट्टे फल खाने से सेहत को फायदा नहीं नुकसान होता है। डॉक्टरों की मानें तो विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल प्रकृति में अत्यधिक अम्लीय होते हैं। ऐसे में जब इन्हें पपीते के साथ खाया जाता है, तो व्यक्ति को एसिडिटी या सीने में जलन का अनुभव हो सकता है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर