Explore

Search

February 18, 2026 12:09 pm

Gold-Silver Price Today: जानें कितने बढ़े दाम……’त्योहारी सीजन में महंगा हुआ सोना-चांदी……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Gold-Silver Price Today, October 9: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 75,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ खुले।

Health Tips: सेहत को मिलेंगे अनेकों फायदे……..’कई बीमारियों का इलाज करेगा इन तीन मसालों का मिश्रण…..

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 10 रुपये की तेजी के साथ 75,171 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 16 रुपये की तेजी के साथ 75,177 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,190 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,153 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 76,630 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी हुई महंगी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 361 रुपये की तेजी के साथ 89,100 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 356 रुपये की तेजी के साथ 89,085 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,161 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 89,085 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,640.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,635.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,636.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.86 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 30.74 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर