Explore

Search

March 1, 2026 10:23 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल करवाने से पहले फटाफट चेक कर लें रेट

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में दामों में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं तो कई में घटी हैं. वहीं, कुछ शहरों में  पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव ही नहीं हुआ है.

आप गाड़ी में तेल भरवाने से पहले अपने शहर के दाम जरूर चेक कर लें. चलिए आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Prices) का ताजा रेट क्या है.

स्वास्थ्य विभाग छुपा रहा मौत के आंकड़े…….’राजस्थान में डेंगू और स्क्रब टाइफस के लगातार बढ़ रहे मामले……

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव 

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
पेट्रोल-डीजल कहां महंगा, कहां सस्ता?

आज गोवा, हिरयाणा, हिमाचल, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी , तेलंगाना और त्रिपुरा में पेट्रोल-डीजल के रेट घट गए हैं, जबकि गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, तामिलनाडु, यूपी और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है.

क्या आप जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का लेटेस्ट रेट क्या है? तो इसके लिए आपको पेट्रोल पंप जाने की ज़रूरत नहीं है. आप घर बैठे आसानी से पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं.

SMS के जरिए पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव
आप  घर बैठे SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Rate Today in India) के रेट जान सकते हैं. इसके लिए अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. अगर BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम जान कर सकते हैं. वहीं, अगर HPCL के कस्टमर हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर