Explore

Search

March 2, 2026 12:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

Petrol Diesel Prices: सस्‍ता हुआ तेल……..’छुट्टी में घूमना है तो आज फुल करा लो टंकी…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्‍ली. ईरान और इजरायल एक दूसरे पर मिसाइलें बरसा रहे हैं और ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में आग लगी है. आलम ये है कि 3 दिन के भीतर ही ब्रेंट क्रूड 72 से 78 डॉलर प्रति बैरल के भाव को भी पार कर गया है. लेकिन, आप पर इसका कोई असर नहीं क्‍योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बजाय और घटा दिए हैं. आज शनिवार 5 अक्‍टूबर को देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में कटौती देखी जा रही है.

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता होकर 94.65 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 21 पैसे गिरा और 87.75 रुपये लीटर पहुंच गया है. गाजियाबाद में भी पेट्रोल 6 पैसे सस्‍ता होकर 94.65 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 7 पैसे टूटकर 87.75 रुपये लीटर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 4 पैसे सस्‍ता हुआ और 94.65 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 5 पैसे टूटकर 87.76 रुपये लीटर हो गया है. हालांकि, राजस्‍थान में तेल के दाम बढ़े और राजधानी जयपुर में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 104.88 रुपये लीटर तो डीजल 29 पैसे बढ़कर 90.36 रुपये लीटर हो गया है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 78.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 74.38 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

Health Tips: स्टडी में हुआ खुलासा…….’सुबह की एक गलती बन सकती है सिर-गर्दन के कैंसर की वजह…..

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट

गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर