Explore

Search

February 7, 2026 12:47 am

कई राज्यों के लिए नियुक्त किए गवर्नर……..’राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार किया पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल का इस्तीफा……’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा राष्ट्रपति ने देश भर के कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्ति भी की.

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का और संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

जानें जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम? बारिश पर ब्रेक लगते ही अमरनाथ यात्रा को मिली हरी झंडी…..!

राष्ट्रपति ने रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.”

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर