Explore

Search

November 14, 2025 11:38 pm

Monsoon Health Tips: इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा……..’बारिश के दिनों में आप भी खाते हैं दही?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

देशभर के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी हैं और इसी के साथ बारिश (Rain) शुरू हो गई है। ऐसे में इस दौरान लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होता है, क्योंकि बारिश के दिनों में कई तरह की बीमारियों लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती है। इसलिए मानसून (Monsoon) के दिनों में सबसे ज्यादा ध्यान अपने खान-पान का रखना होता है। इस सीजन में बहुत ही सोच समझकर खाने की चीजों को अपनी डाइट (Healthy Diet) में शामिल करना चाहिए। उन्हीं में से एक दही (Curd) भी है।

दरअसल, दही (Curd) खाना हर किसी को पसंद होता है। कई लोग तो इसे हर मौसम में खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत (Health) के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में आपको दही खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो आपको कई सस्याओं का शिकार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बारिश (Rainy) के दिनों में दही खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

सेक्स के लिए क्या ‘सहमति की उम्र’ 18 साल से कम करनी चाहिए……

बारिश में दही खाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

मौसमी बीमारियों का बढ़ता है खतरा 

मानसून के सीजन में दही का सेवन करने से मौसमी बीमारियों का खतरा की गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इन दिनों में दही खाने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ जाती है, जिससे गले में खराश और सीने में कफ बढ़ने की दिक्कत भी हो सकती है। ऐसे में इस सीजन में दही खाने से बचना चाहिए।

बुखार 

अगर आप बरसात के सीजन में दही खाते हैं, तो आपको बुखार की समस्या हो सकती है। साथ ही यह शरीर में दर्द की भी वजह बन सकता है।

जोड़ों में दर्द 

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो उन्हें मानसून सीजन में दही खाने से बचना चाहिए। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से इस मौसम में इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर