Explore

Search

November 27, 2025 11:04 pm

IMD ने जारी किया पूर्वानुमान: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच मौसम की करवट, आज आंधी-तूफान और बारिश के आसार….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल्ली में आज रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 4.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी के बीच आज भी मौसम की करवट देखने को मिल सकती है। धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बादल छाए रहने, धूप भी खिलने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में बादलों की आवाजाही व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि धूप भी खिली रहेगी। शाम के समय कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

Read More :- Bollywood: लिस्ट में जान्हवी-दिशा समेत इनका नाम शामिल; बॉलीवुड के बाद साउथ में अपना दमखम दिखाएंगे ये सितारे….

मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया AQI

दूसरी तरफ दिल्ली की हवा अभी साफ चल रही है। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 184 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच का AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच का संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का मध्यम, 201 से 300 के बीच का खराब, 301 से 400 के बीच का बहुत खराब और 401 से 500 के बीच का गंभीर माना जाता है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर