Explore

Search

November 29, 2026 1:45 pm

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में किया 11वीं वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन का शुभारंभ, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु समेत 15,500 लोगों ने लिया हिस्सा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर:  जयपुर के अपने 300वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में, राजस्थान के मुख्यमंत्री, भजन लाल शर्मा ने आज ‘फिनोवा कैपिटल’ द्वारा समर्थित 11वीं ‘वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘एनीबॉडी कैन रन’ (एबीसीआर) द्वारा आयोजित इस मैराथन में तीन श्रेणियां थीं — 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी ‘कूल रन’ और 5 किमी ‘ड्रीम रन’। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के #RunForZeroHunger अभियान के लिए 15,500 लोग पिंक सिटी की सड़कों पर उतरे।

अन्य दौड़ को पद्म भूषण से सम्मानित, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और इवेंट एंबेसडर पी.वी. सिंधु, तथा दक्षिण-पश्चिम कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत के साथ हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर वेदांता लिमिटेड के ग्रुप सीईओ, अरुण मिश्रा और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अमरेंदु प्रकाश भी मौजूद रहे। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य #RunForZeroHunger था, जो वेदांता समूह की सामाजिक प्रभाव शाखा, ‘अनिल अग्रवाल फाउंडेशन’ (एएएफ) का एक प्रमुख अभियान है। जिसमें तय हर एक किलोमीटर की दूरी के बदले, वेदांता जरूरतमंद बच्चे या जानवर के लिए एक भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लेती है। जयपुर संस्करण में सभी प्रतिभागियों ने मिलकर कुल 20 लाख (2 मिलियन) भोजन का संकल्प जुटाया है।

दौड़ की शुरुआत से पहले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि ‘वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन’ जैसी पहल लोगों को शारीरिक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ के विजन को आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने #RunForZeroHunger अभियान के माध्यम से राजस्थान के सामाजिक-आर्थिक विकास में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के योगदान की भी सराहना की।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, वेदांता की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन, प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा, “खेल में लोगों को एक साथ लाने की अद्भुत शक्ति होती है। खेल में उत्कृष्टता पाने की चाह हमें अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, और जब हम किसी नेक मकसद के लिए एक साथ आते हैं, तो यही दृढ़ संकल्प लोगों के जीवन को बदल सकता है। मैं ‘वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन’ के लिए माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी उनका समर्थन देने के लिए धन्यवाद देती हूँ। जयपुर के 300वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ, यह दौड़ सभी को इन उत्सवों का हिस्सा बनने का एक मौका देती है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के माध्यम से, हम एक स्वस्थ, सुपोषित और अधिक संवेदनशील भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। मेरे लिए इस दौड़ की सबसे खास बात यह है कि जो व्यक्ति अपनी पहेली दौड़ में पहला किलोमीटर भी दौड़ रहा है, वह भी किसी को भोजन उपलब्ध कराने में मदद कर रहा है। यही #RunForZeroHunger का वादा है।”

पीवी सिंधु ने कहा, “एक एथलीट के रूप में, मैं जानती हूँ कि स्टार्ट लाइन तक पहुँचने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। आज जो लोग अपना पहला 5K दौड़ रहे है, उनने भी शायद उस पल के लिए उतनी ही कड़ी मेहनत की होगी, जितनी कि हाफ मैराथन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे धावक ने। #RunForZeroHunger के बारे में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि हर किसी के लिए एक किलोमीटर का महत्व बराबर है। आपकी गति चाहे जो भी हो, आप किसी जरूरतमंद तक भोजन पहुँचाने में मदद कर सकते हैं।”

वेदांता ऑयल एंड गैस राजस्थान के बाड़मेर में काम कर रही है। इसने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और राजस्थान को एक प्रमुख ऊर्जा केंद्र (एनर्जी हब) के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। ऊर्जा उत्पादन में योगदान के अलावा, वेदांता ऑयल एंड गैस ने पश्चिमी राजस्थान में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा दिया है। राज्य में अपना कामकाज शुरू करने के बाद से, कंपनी ने बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा किए हैं, स्थानीय सप्लाई चेन को मजबूत किया है, और क्षेत्रीय व्यवसायों तथा ठेकेदारों को सहयोग दिया है। साथ ही, यह अपने परिचालन क्षेत्रों के आसपास के समुदायों के साथ मिलकर सतत विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) की पहल पर भी काम करती है।

‘वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन’ के एक और सफल आयोजन के संपन्न होने के साथ, हर किलोमीटर का प्रभाव यह सफर फिनिश लाइन के पार भी जारी रहता है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और पोषण, सामुदायिक विकास, पशु कल्याण तथा खेल जैसे क्षेत्रों में इसकी पहलों के माध्यम से, वेदांता लाखों लोगों के जीवन को बदलने और उनके लिए नए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। #RunForZeroHunger इस बात का प्रमाण है कि सामूहिक प्रयासों से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है; यह भारत को एक स्वस्थ और बेहतर पोषण वाले भविष्य की ओर एक कदम और करीब ले जाता है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर