मिस्र में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। यहां एक तेल टैंकर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद कई गाड़ियां भी इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं।
आग लगते ही मची अफरा-तफरी
तेल टैंकर में आग लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने आसपास के वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कारों में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू
हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। आग की चपेट में आई कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
हादसे के कारणों की जांच
इस दर्दनाक घटना के बाद हादसे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। तेल टैंकर में आग कैसे लगी और इसकी चपेट में इतने लोग कैसे आए, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।





