Explore

Search

November 27, 2026 9:19 am

Anupama Spoiler: अनुज पूछेगा यह कांटे का सवाल; वनराज की सारी बातें सुन लेगी अनुपमा….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Anupama 30 June 2024 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा का 30 जून 2024 का एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है। अनुज, आध्या और श्रुति के रिश्ते में चल रही कशमकश के बीच एक तरफ जहां वनराज शाह डिंपल और टीटू की शादी तोड़ने के लिए पूरा जोर लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा और देविका इस शादी को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। सीरियल के रविवार के एपिसोड की आखिर में एक नया स्पॉयलर वीडियो दिखाया गया है जिसमें अपकमिंग एपिसोड की झलकियां हैं।

वनराज की बातें सुन लेगी अनुपमा पर…

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि जब वनराज शाह किसी से फोन पर बातें कर रहा होगा। वो इस शख्स को बता रहा होगा कि उस औरत को डिंपल और टीटू की शादी में फेरों से पहले किसी भी हाल में लेकर आए। लेकिन जब वनराज शाह बात करने के बाद पलटेगा तो देखेगा कि अनुपमा वहीं पर खड़ी है और उसने बातें सुन ली हैं। अब अनुपमा को यह तो पता है कि वनराज डिंपल-टीटू की शादी में किसी औरत को लाना चाहता है, लेकिन वो किस औरत की बात कर रहा है और उसके दिमाग में क्या चल रहा है? यह उसे नहीं पता।

क्या है NASA का प्लान? अगर स्टारलाइनर ही “सुनीता विलियम्स” को धरती पर वापस लाए तो कैसे लाएगा…

अनुज की आंख पर लगेगा अनु का पल्लू

लिहाजा माना यह जा रहा है कि अनुपमा फिर एक बार सच के बहुत करीब आकर भी चूक जाएगी। वह जब वनराज शाह की चालबाजी को समझने की उधेड़बुन में लगी होगी, तभी वहां अनुज कपाड़िया आ जाएगा और गलती से अनुपमा का पल्लू अनुज की आंख पर लग जाएगा। हमेशा की तरह अनुज की फिक्र करते हुए वो अनुज कपाड़िया की आंख पर गर्म फावा लगाने की कोशिश करेगी।

क्या अनुज को माफ कर देगी अनुपमा?

अनुपमा जब अनुज का ध्यान रख रही होगी तब अनुज उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा और कहेगा, तुम हर बार इतनी अच्छी कैसे लगती हो? अनुज को फिर एक बार खुद पर फिदा होता देखकर अनुपमा बात श्रुति की तरफ मोड़ देगी और कहेगी- कल श्रुति जी आई थीं। उन्होंने अपनी जिंदगी के चार साल दिए हैं आपको। श्रुति जी आपसे बहुत प्यार करती हैं। इस पर अनुज पलटकर सवाल करेगा और पूछेगा- और मैं किससे प्यार करता हूं? मैं तुमसे प्यार करता हूं अनु। आगे कहानी क्या मोड़ लेगी?

 

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर