Explore

Search

November 28, 2026 1:27 pm

सात दिवसीय बहाई शिविर का समापन,युवा देंगे समुदाय को बेहतर बनाने मे अपना योगदान

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। राज्य बहाई परिषद् , राजस्थान के तत्वाधान में प्रशिक्षण संस्थान बोर्ड, राजस्थान के नेतृत्व में 1-7 मई तक सात दिवसीय शिविर का आयोजन बापू नगर स्थित बहाई हाउस में किया गया। इस दौरान करीब 25 युवाओं ने पुस्तक संख्या- 7 “सेवा के पथ पर साथ-साथ चलना” का अध्ययन किया। युवाओं ने इस पुस्तक के माध्यम से मानव जाति की सेवा के साथ ईश्वरीय विधानों का पालन करते हुए किस तरह एक समुदाय को बेहतर बनाया जा सकता है और उसमें स्वयं के योगदान को लेकर क्या भूमिका है के बारे में सीख और समझ प्राप्त की।

प्रशिक्षण पश्चात युवा अपने समुदाय मे जाकर समुदाय को प्राप्त शिक्षाओं के माध्यम से बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। शिविर का समापन मंगलवार को किया गया जहां युवाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस दौरान प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्य बहाई परिषद के सचिव राजेश मीणा, स्थानीय आध्यात्मिक सभा के सचिव अनुज अनंत, अध्यक्ष डॉ नेजात हगीगत व सहायक मंडल सदस्य बनवारी चंदवाड़ा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर