Explore

Search

October 26, 2026 3:14 pm

लेटेस्ट न्यूज़

विद्युत वितरण निगमों की 10वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस का जयपुर में आयोजन, पहली बार राजस्थान में डिस्ट्रिब्यूशन यूटिलिटी मीट 27 एवं 28 अक्टूबर को

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर। इण्डिया स्मार्ट ग्रिड फोरम तथा राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग की सहभागिता से 27 एवं 28 अक्टूबर को जयपुर में डिस्ट्रीब्यूशन यूटीलिटी मीट-2026 का आयोजन किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास होटल ‘ललित‘ में मंगलवार प्रातः 10 बजे इसका शुभारम्भ करेंगे।
विद्युत वितरण क्षेत्र की इस 10वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेेन्स में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, राज्यों के डिस्कॉम्स, केन्द्रीय एवं राज्य विद्युत नियामक आयोगों के प्रतिनिधियों सहित देश के पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की लगभग सभी प्रमुख कम्पनियों, संस्थाओं के शीर्ष अधिकारी तथा ऊर्जा विशेषज्ञ आदि भाग लेंगे।
 
7 सत्रों में होगी पावर डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर की मजबूती पर चर्चा 
राजस्थान को पहली बार इस महत्वपूर्ण आयोजन का सुअवसर मिला है। दो दिवस के दौरान 7 विभिन्न सत्रों में विद्युत वितरण तंत्र में हो रहे नवाचारों, नीतिगत सुधारों, डिस्कॉम्स के आर्थिक सुदृढ़ीकरण, डिजिटाइजेशन, एआई टूल्स एवं उनके बढ़ते उपयोग, एनर्जी ट्रांजिशन के साथ शून्य कार्बन उत्सर्जन की ओर बढ़ने, ग्रिड आधुनिकीकरण एवं इसके स्मार्ट प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते अवसरों, ऊर्जा भण्डारण, डेटा सेंटरों एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के कारण बिजली की बढ़ती मांग एवं इसके समुचित प्रबंधन आदि की राह में आने वाली बाधाओं, चुनौतियों एवं उनके समाधान पर सार्थक चर्चा की जाएगी। वितरण निगम के रूप में जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर डिस्कॉम इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। वहीं टाटा पावर, चण्डीगढ पावर, नोएडा पावर, बीएसईएस राजधानी पावर एवं बीएसईएस यमुना पावर आदि वितरण कम्पनियां इसकी सह-आयोजक होंगी। आयोजन की थीम ‘सहयोगी विकास के लिए विद्युत वितरण निगमों का एकीकरण‘ रखी गई है।
विदेशी प्रतिनिधियों को भी इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। यूएसए, यूरोप, दक्षिण कोरिया और जापान आदि देशों से भी इस सेक्टर के ख्याति प्राप्त तकनीकी विशेषज्ञ एवं स्टेक होल्डर्स भाग लेंगे। देश-विदेश के लगभग 500 से अधिक प्रतिनिधि इस आयोजन में सम्मिलित होंगे।
पहले दिन उद्घाटन एवं तीन सत्र
इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस के प्रथम दिन मंगलवार को उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही तीन महत्वपूर्ण सत्र होंगे। प्रातः 10 बजे उद्घाटन समारोह को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, मुख्य सचिववी श्रीनिवास के साथ ही केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, कैलिफॉर्निया एनर्जी कमीशन के वाइस चेयरपर्सन सिवा गंडा, ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के महानिदेशक आलोक कुमार, गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक शालिनी अग्रवाल, पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक आरके त्यागी, राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन राजेश शर्मा, नोएडा पावर के एमडी एवं सीईओ प्रेम कुमार सहित ऊर्जा क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। शासन सचिव ऊर्जा सुश्री आरती डोगरा तथा इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम के प्रेसीडेंट रेजी कुमार पिल्लई स्वागत उद्बोधन देंगे। इस दौरान इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम, पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया तथा इंडिया सोलर ग्रिड फोरम की ओर से किए गए इनीशिएटिव तथा रिपोर्ट जारी किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त प्रथम दिन डिस्कॉम्स के ‘फाइनेंशियल ट्रांसफॉर्मेशन’ ‘वितरण क्षेत्र में डिजिटल इंटेलीजेंस की बढ़ती भूमिका और स्मार्ट मीटर के अत्याधुनिक डेटा विश्लेषण’ ‘बढ़ते विद्युत भार के अनुरूप निर्बाध एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में नवीकरणीय ऊर्जा की भूमिका’ आदि विषयों पर सत्र होंगे।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर