Explore

Search

March 3, 2026 1:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अमेरिका ने ईरान और अफगानिस्तान समेत 12 देशों के लोगों की एंट्री पर क्यों लगाया पूर्ण प्रतिबंध……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अफगानिस्तान समेत 12 देशों के लोगों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा 7 देशों पर आंशिक यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं. ट्रंप का ये फैसला उनके पहले कार्यकाल के दौरान लिए गए मुस्लिम देशों के बैन का विस्तार माना जा रहा है. व्हाइट हाउस के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम का हवाला देते हुए 12 देशों से अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं.

इस फैसले को लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “अगर भौतिक सुधार किए गए तो लिस्ट में बदलाव किया जा सकता है और दुनिया भर में खतरे उभरने पर अतिरिक्त देशों को भी इसमें जोड़ा जा सकता है.”

Indore Couple Missing: पत्नी की तलाश जारी……’हनीमून मनाने गए इंदौर के कपल की खौफनाक कहानी, खाई में मिली पति की लाश…..

कौन से देशों पर लगाया बैन?

प्रतिबंधित देशों में अफगानिस्तान, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, म्यांमार, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं. वहीं आंशिक प्रतबंधों वाले देशों में बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं.

क्यों लगाया गया प्रतिबंध?

व्हाइट हाउस के मुताबिक ये प्रतिबंध अमेरिकियों को खतरनाक विदेशी तत्वों से बचाएंगे. अपनी ट्रुथ सोशल वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में ट्रंप ने कहा कि कोलोराडो के बोल्डर में हाल ही में हुआ कथित आतंकवादी हमला विदेशी नागरिकों ने किया ता. जो विदेश से आने वाले अत्यधिक खतरे को रेखांकित करता है, जिनकी उचित जांच नहीं की गई थी.

बता दें रविवार को कोलोराडो में हुए हमले में 12 लोग घायल हो गए थे. इजराइली बंधकों के लिए हो रहे एक प्रदर्शन पर एक फिलिस्तीनी समर्थित शख्स ने हमला कर दिया. उसने समूह पर दो आग लगाने वाले उपकरण फेंके और एक अस्थायी आग फेंकने वाले हथियार का इस्तेमाल किया था. हमले के आरोपी व्यक्ति की पहचान मिस्र के नागरिक के रूप में की गई है. जिसके बाद से विदेशी खतरों पर अमेरिका में चर्चा बढ़ गई है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर