auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 25, 2025 12:06 pm

Weather Updates: हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी…….’इन राज्यों में बारिश, घना कोहरा और शीत लहर का कहर……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर पश्चिम मध्य भाग में एक दबाव क्षेत्र बन रहा है। जिसकी वजह से मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। वहीं इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश की वजह से मैदानी भागों में और भी ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पडेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में शीत लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। श्रीनगर में तापमान 133 साल में तीसरी बार -8.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इधर उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी है।

जानिए फायदे……..’सर्दियों में खजूर खाने का क्या है सही तरीका……

दिल्ली में क्रिसमस के बाद बारिश

दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, सुबह-शाम के वक्त कोहरा रह सकता है। दिल्ली में अगले हफ्ते मौसम का मिजाज बदलेगा। सोमवार शाम से बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। क्रिसमस के बाद अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। हफ्ते में एक दिन घना कोहरा भी छा सकता है। सोमवार 23 दिसंबर को सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 24 और 25 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। लेकिन मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

पश्चमी विक्षोभ की वजह से बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम में बदलाव आएगा। 27 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बर्फबारी भी होगी।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

इन मौसम परिस्थतियों के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश तो वहीं कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

यहां चलेगी शीतलहर, छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में शीतलहर के साथ घना कोहरा छा सकता है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login