Explore

Search

October 17, 2026 6:04 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राजकीय महाविद्यालय सिमलवाड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एक पेड़ लोकतंत्र के नाम

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

                                  रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता   के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

डूंगरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी, डूंगरपुर एवं जिला स्वीप प्रभारी अधिकारी के निर्देशन में पंचायत समिति सिमलवाड़ा के राजकीय महाविद्यालय में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं के मतदाता पंजीयन एवं मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।  प्राचार्य केजल खत्री राजकीय महाविद्यालय सिमलवाड़ा ने बताया कि जिला स्वीप टीम के सदस्यों, और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के समन्वय से पात्र युवाओं के पंजीयन की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। इस दौरान युवाओं को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी के महत्व से अवगत कराया गया।

मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में मतदान की शपथ,रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं एक पेड़ लोकतंत्र के नाम ’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों द्वारा मतदान के महत्व, मतदाता पंजीयन एवं लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला स्वीप टीम के प्रकोष्ठ प्रभारी श्री चंदन सिंह राजावत एवं ऋतिक यादव,भाविक जैन,मेगा शर्मा,पूर्वा जोशी, समस्त स्टाफ की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने तथा निर्वाचन के समय अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला स्वीप टीम ने युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे अपना मतदाता पंजीयन अवश्य करवाएँ, मतदाता सूची में अपना नाम जाँचें तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर