auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

September 3, 2025 2:43 pm

Varun Dhawan: बोलीं- ‘एक और लड़की दुनिया पर राज करेगी’ पापा बनने पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी बधाई…

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

साल 2024 में एक के बाद एक सेलेब्स पेरेंट्स बनने नजर आ रहे हैं। तो वहीं सेलेब्स के घर किलकारी गूंजने वाली हैं। हाल ही में विक्रांत मैसी पापा बने थे। अब अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल के घर भी नन्ही परी ने जन्म लिया है। 3 जून को नताशा ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। देर रात डायरेक्टर और वरुण धवन (Varun Dhawan) के पिता डेविड धवन ने खुलासा किया था।

वहीं मंगलवार को खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। अब सोशल मीडिया पर वरुण धवन और नताशा दलाल को बधाइयां मिल रही हैं। कई सेलेब्स उन्हें विश कर चुके हैं। वहीं अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस कपल को बधाई दी है।

आलिया भट्ट ने बधाई

आलिया भट्ट और वरुण धवन सालों पुराने दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। दोनों को अक्सर एक साथ पार्टीज में भी स्पॉट किया गया है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने दोस्त के पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए प्यार भरा मैसेज लिखा है। आलिया ने इंस्टा स्टोरी पर वरुण का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “खुशी, खुशी और खुशी। एक और छोटी लड़की जो दुनिया पर राज करने जा रही है। प्रिय नेट और वीडी को बधाई।

Read More :- Sanjay Leela Bhansali Heeramandi season 2: भंसाली ने की हीरामंडी 2 की अनाउंसमेंट; फिर जमेगी महफिल….

अनुष्का शर्मा ने भी किया विश 

आलिया भट्ट के अलावा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी वरुण को बधाई दी हैं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बधाई हो वरुण धवन एंड नताशा दलाल। बता दें, अनुष्का ने अभिनेता के साथ फिल्म सुई धागा में काम किया था। जो फिल्म लोगों को पसंद आई थी।

पैपराजी को बांटी मिठाई

पेरेंट्स बनने की खुशी में वरुण धवन ने मंगलवार को पैपराजी को मिठाई खिलाई, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, हमारी बेबी गर्ल आ गई है। आप सब का बहुत बहुत आभार बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं देने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login