Explore

Search

February 8, 2025 3:20 pm

लेटेस्ट न्यूज़

UPSC Success Story: DSP नितिन की दिलचस्प कहानी! जब SP ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला खुद बना IPS अफसर……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Success Story in Hindi: दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत अक्सर लोगों की जिंदगी को नया रूप देते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी डीएसपी नितिन बगाटे की कहानी, जो महाराष्ट्र के एक गरीब परिवार में पले-बढ़े। कभी एक लड़का जो एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने का काम करता था, किसने सोचा होगा कि वह एक दिन उसी परिसर में डीएसपी बनने तक का सफर तय कर लेगा। नितिन की कहानी से पता चलता है कि लगन और मेहनत से इंसान क्या कुछ हासिल कर सकता है।

Cloves Benefits & Disadvantages: जानिए कौन हैं ये लोग……’लौंग सर्दियों के लिए है फायदेमंद पर इन लोगों के लिए हानिकारक……

नितिन के सफर की मुश्किल शुरुआत

नितिन अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए अपने शहर के एसपी ऑफिस के पास सब्ज़ी बेचने जाते थे। सफलता की राह पर चलते हुए, नितिन ने प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया। यह सफर आसान नहीं था। तमाम चुनौतियों और मुश्किलों के बाद भी नितिन ने अपने और अपने परिवार के लिए अच्छे भविष्य का सपना कभी नहीं छोड़ा।

सालों का अथक प्रयास

नितिन ने सालों तक अथक परिश्रम करके 3 बार इंटरव्यू स्टेज तक पहुंचने में सफलता हासिल की हालांकि वे परीक्षा पास नहीं कर पाए। इसके बावजूद नितिन अपनी असफलताओं से निराश नहीं हुए। उन्होंने इन असफलताओं को अपने लिए सीख के तौर पर लिया और आगे बढ़ते गए। आखिर में साल 2016 के अंदर उनकी मेहनत रंग लाई और एक आईपीएस अधिकारी बनने में कामयाब रहे।

UPSC परीक्षा में 3 प्वाइंट की स्ट्रैटजी

नितिन ने अपने अनुभव से छात्रों के साथ 3 प्वाइंट की स्ट्रैटजी साझा की-

1. बेसिक्स पर ध्यान दें: यानी विषय की बेसिक चीजें अच्छे से समझो।

2. खुद को अपडेट रखें: करेंट अफेयर्स से अपडेट रहने के लिए नियमित रूप से अच्छे अखबार पढ़ें।

3. समाज को समझें: समाज के मुद्दों और समस्याओं को समझें।

नितिन के अनुसार, यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की कुंजी अनुशासन और तैयारी में निरंतरता बनाए रखना है।

DSP पद पर दे रहे सेवा

नितिन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में डीएसपी के रूप में कार्यरत हैं। यह साबित करते हुए कि कितना भी बड़ा सपना क्यों ना हो और आप कितनी ही चुनौती भरी स्थिति में क्यों ना हों, लगन से अपना सपना साकार किया जा सकता है।

लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा

नितिन बगाटे की कहानी उन अनगिनत छात्रों को प्रेरित करती है जो जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण भी है कि पक्के इरादे और कड़ी मेहनत से इंसान सबसे कठिन बाधाओं को भी पार कर सकता है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर