Explore

Search

July 30, 2026 9:26 am

UP Police Exam 2024: अफसरों को भी नहीं पता बोर्ड ने बनाई यह रणनीति……..’किस पाली में आएगा कौन सा पेपर…

वनपाल (Forester) सीधी भर्ती परीक्षा
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सिपाही सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का पहला दिन उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कराए गए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त और व्यवस्थाओं की वजह से बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुआ। हालांकि सोशल मीडिया पर पेपर बेचने के नाम पर अभ्यर्थियों को झांसा देकर उगाही करने के मामले पुलिस के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

हकीकत यह है कि भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता को बरकरार रखने के लिए प्रश्न पत्रों के कई सेट तैयार कराए हैं। परीक्षा में किस दिन प्रश्न पत्र को कौन सा सेट वितरित किया जाएगा, इसकी जानकारी अंतिम समय तक अफसरों को भी नहीं होगी।

एक्ट्रेस श्रीदेवी: जानें कैसे बनी इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार……….’श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मी करियर…….

भर्ती बोर्ड के सूत्रों की मानें तो 5 दिन 10 पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए करीब 20 सेट प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। परीक्षा के दिन रैंडम आधार पर तय किया जाता है कि कौन से पेपर वितरित किया जाना है।

प्रश्न पत्रों के कई सेट होने की वजह से उनके कठिन और सरल होने को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं, लिहाजा बोर्ड इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गये फॉर्मूले के आधार पर अंक देगा।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर