Explore

Search

December 7, 2025 3:04 am

UP News: इस वजह से लिया एक्शन……’योगी सरकार ने रोका 2.5 लाख कर्मचारियों का वेतन……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

यूपी की योगी सरकार ने पिछले दिनों सभी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव सम्पदा पोर्टल पर देने को कहा था। सख्त हिदायत के बाद भी अभी तक 2,44,565 राज्य कर्मियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर नहीं दिया है। ऐसे कर्मचारियों पर सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे कर्मचारियों का अगस्त महीने का वेतन रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक केवल 71 फीसदी कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज किया है।

राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने राज्य कर्मियों को 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से मानव सम्पदा पोर्टल पर चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा देने का निर्देश दिया था। इसके लिए कई बार कर्मचारियों को रिमाइंडर भी दिए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी थी। इसके बाद भी करीब 30 फीसदी कर्मचारियों संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया।

Healthy Dinner Tips: क्या खाएं और किसे कहें न…….’कब करें रात का भोजन……

प्रदेश में कुल कितने कर्मचारी हैं?

जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार के विभागों में कुल 846640 राज्य कर्मचारी हैं। इनमें से सिर्फ 602075 कर्मियों ने ही मानव सम्पदा पोर्टल पर अपनी संपत्तियों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज किया है। पिछले दिनों जारी किए गए आदेश के मुताबिक सभी विभागों के कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा आईएएस और पीसीएस की तर्ज़ पर ऑनलाइन देना था। हालांकि इसमें प्रदेश के शिक्षक और निगमों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत कर्मियों को शामिल नहीं किया गया। सूत्रों का कहना है कि अगर कर्मचारी संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन नहीं देंगे को उनका वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर