Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 9:59 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Taiwan News: जवाबी कार्रवाई की तैयारी; फिर ताइवान के पास दिखे 21 चीनी सैन्य विमान, 11 नौसैनिक, 4 तटरक्षक जहाज……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रविवार को सुबह से सोमवार सुबह तक 21 चीनी सैन्य विमान और 11 चीनी नौसैनिक जहाज और चार चीनी तट रक्षक जहाज ताइवान के क्षेत्र के पास मौजूद पाए गए। वहीं ताइवान भी इसकी जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

ताइवान जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव ने क्षेत्र में  कई सारी भू-राजनीति समस्याएं सामने आई हैं। जिसमें ताइवान ने चीन से बढ़ते सैन्य दबाव के चलते अपनी संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। लाई चिंग-ते के ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ दिन बाद चीन ने बृहस्पतिवार को दो दिवसीय सैन्य अभ्यास प्रारंभ किया। जिसमें उसने ताइवान को घेर लिया।

Read More :-

शनिवार को भी ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने ताइवान के आसापास सात चीनी सैन्य विमानों और 10 चीनी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया। ताइवान के एमएनडी के अनुसार सुबह 6 बजे तक द्वीप के आसपास के क्षेत्र में सात पीएलए विमान और 14 पीएलएएन जहाज और चार चीन तटरक्षक जहाजों को ट्रैक किया था।

ताइवान मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास 7 पीएलए विमान, 14 पीएलएएन जहाज और चार सीसीजी जहाज संचालित होते देखे गए।

ताइवान के एमएनडी के अनुसार 21 चीनी सैन्य विमानों में से 10 ने ताइवान के दक्षिण पश्चिमी और दक्षिणी-पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। वहीं इसके जवाब में ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की। नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइलों को तैनात किया।

एक्स पर साझा एक पोस्ट के अनुसार ताइवान के एमएनडी ने कहा कि ताइवान के आसपास 21 पीएलए विमान, 11 पीएलएएन जहाज और 4 सीसीजी जहाजों का पता लगाया। 10 विमान ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी एडीआईजेड में घुस गए।

आरओसी सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की। और जवाब में सीएपी विमान, नौसेना के जहाज और तटीय मिसाइल प्रणालियों को काम पर लगाया।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर