Explore

Search

October 15, 2025 4:31 am

Sex Benefits: जानिए सेक्स करने के फायदे और ना करने के नुकसान…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सेक्स ना करने से आपके शरीर, दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य पर कई प्रकार के असर होते हैं। सेक्स करने से बहुत सारे फायदे होते हैं तो वहीं सेक्स ना करने के बहुत सारे नुकसान भी होते हैं। सेक्स करने से तनाव कम होता है, मूड अच्छा होता है, ताजगी महसूस होती है, नींद अच्छी आती है, कैलोरी बर्न होती है लेकिन लंबे समय तक सेक्स ना करने से उसी तरह के नुकसान भी बहुत होते हैं।

अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार जो लोग अचानक से सेक्स करना बंद कर देते हैं और उसके बाद अगर वे लंबे समय तक सेक्स नहीं करते हैं तो इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर कई तरह के हानिकारक दुष्प्रभाव पड़ते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से सेक्स करने के फायदे और लंबे समय तक सेक्स ना करने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि सेक्स करने के क्या फायदे और सेक्स करना बंद करने या लंबे समय तक सेक्स ना करने के क्या नुकसान होते हैं।

Read More :- Share Market: शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव, नायडू परिवार की हुई चांदी; मार्केट में गिरावट के बावजूद रॉकेट बना ये शेयर…

विषय सूची

1. सेक्स करने के स्वास्थ्यवर्धक लाभ

  • संभोग करना दिल के लिए फायदेमंद
  • सेक्स करने से पीरियड्स क्रैम्स से राहत मिलती है
  • संभोग के लाभ तनाव कम करने में
  • सेक्स के फायदे अच्छी नींद के लिए
  • सेक्स करने से त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है
  • संभोग करने के फायदे शरीर की उर्जा के लिए

2. लंबे समय तक सेक्स ना करने के नुकसान

  • सेक्स ना करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है
  • लंबे समय तक सेक्स ना करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है
  • लंबे समय तक सेक्स ना करने से तनाव बढ़ जाता है
  • सेक्स ना करने से नींद ना आने की समस्या बढ़ जाती है
  • अधिक समय से सेक्स ना करने से रिलेशनशिप टूट सकती है
सेक्स करने के स्वास्थ्यवर्धक लाभ 

हमारे शरीर के लिए सेक्स करना भी लाभदायक होता है, सेक्स किस प्रकार से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है आइये इसे विस्तार से जानते है। सेक्स से होने वाले कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार है –

संभोग करना दिल के लिए फायदेमंद 

सेक्स करना दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। अमेरीकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी के एक अध्ययन के अनुसार जो लोग सप्ताह में दो बार सेक्स करते हैं उन्हें दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। साथ ही स्ट्रोक, हार्ट अटैक आने की संभावनाएं भी कम हो जाती है। सेक्स कामुकता और उत्तेजना बढ़ाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और रक्त संचार बढ़ने से दिल की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।

Seema Reporter
Author: Seema Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर