Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 9:37 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Salman Khan News: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ी खबर, आरोपी अनुज थापन ने किया सुसाइड

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

इंदौर। Salman Khan House Firing Case:बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के कुछ दिनों पहले ही फायरिंग घटना हुई थी। एक्टर के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। फायरिंग करने के बाद दोनों गुजरात भाग गए थे, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विक्की और सागर इन दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि उन्हें हथियार देने वाला व्यक्ति अनुज थापन है।

अब इसे लेकर खबरें आ रही हैं कि अनुज ने मुंबई में कमिश्नर के ऑफिस में लाॅकअप में सुसाइड कर लिया है। अनुज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हथियार सप्लाई आरोप में हुआ था गिरफ्तार

अनुज को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सलमान खान के गैलेक्स अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने कुछ दिनों पहले गोलीबारी करने की कोशिश की थी। इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को गिरफ्तार कर लिया गया था। ये सभी आरोपी जेल में बंद किया गया है, जिन्हें गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई का आदमी माना जा रहा है।

क्राइम ब्रांच को मिले थे पुख्ता सबूत

बता दें कि पिछले पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से यह बताया गया था कि लाॅरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ इस मामले में पुख्ता सबूत मिले हैं। क्राइम ब्रांच ने इस मामले के बाद दोनों को मोस्ट वांटेड संदिग्ध घोषित कर दिया। नवंबर 2022 से लाॅरेंस बिश्नोई और एक अन्य गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की धमकियों के कारण सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर