Explore

Search

February 16, 2026 1:08 pm

रामेश्वर दयाल की मेहनत लाई रंग: सरमथुरा में गोवंश आतंक पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

धौलपुर, राजस्थान: समाजसेवी और पूर्व कस्टम अधिकारी रामेश्वर दयाल खिन्नोट की वर्षों से चली आ रही मेहनत आखिरकार रंग लाई है। सरमथुरा नगर पालिका में गोवंश के आतंक से परेशान जनता की आवाज को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंचाने वाले रामेश्वर दयाल की शिकायत पर आयोग ने सख्त कदम उठाया है।

23 जुलाई 2025 को रामेश्वर दयाल ने आयोग को मेल के जरिए सूचित किया था कि सरमथुरा कस्बे में सैकड़ों गोवंश सड़कों पर बेकाबू घूम रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी असुविधा और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा वर्षों से इस समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही एक भी पशु को गौशाला में स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में 500 से अधिक गायें कस्बे में सड़कों पर घूम रही हैं, जिसके चलते कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।

रामेश्वर दयाल ने नगर पालिका की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उनकी शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सहायक रजिस्ट्रार (विधि) अतुल कुमार ने केस नंबर 2867/20/12/2025 के तहत 26 सितंबर 2025 को धौलपुर नगर निगम आयुक्त को निर्देश जारी किए। आयोग ने नगर आयुक्त, गौरव पथ, हरदेव नगर, धौलपुर को आदेश दिया कि शिकायत को संबंधित प्राधिकारी को उचित कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाए। साथ ही, प्राधिकारी को निर्देश दिया गया कि शिकायतकर्ता को शामिल करते हुए 8 सप्ताह के भीतर आवश्यक कदम उठाए जाएं और कार्रवाई की जानकारी दी जाए।

रामेश्वर दयाल की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है। सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाएं और असुविधाएं हर कस्बे और शहर में आम समस्या हैं, लेकिन इस दिशा में सजगता दिखाते हुए रामेश्वर दयाल ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह आदेश उम्मीद की किरण है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या इस निर्देश का पालन होगा और धरातल पर कार्रवाई दिखेगी?

जनता को अब नगर पालिका और प्रशासन से ठोस कदमों की उम्मीद है ताकि सरमथुरा की सड़कों को गोवंश के आतंक से मुक्त किया जा सके और आम लोगों को राहत मिले।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर