Explore

Search

March 10, 2026 8:28 am

निदेशक कोष एवं लेखा संध्या शर्मा को राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन की शुभकामनाएँ

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

*निदेशक कोष एवं लेखा संध्या शर्मा को दी गई नवीन पद की शुभकामनाएँ*

राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, कोष एवं लेखा संध्या शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की तथा उनके नवीन पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

दौसा जिलाध्यक्ष निरंजन मीणा ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान कैडर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। निदेशक महोदया ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुलाकात के पश्चात राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। यह कार्यालय भविष्य में संगठनात्मक गतिविधियों के सुदृढ़ संचालन और सदस्यों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष लालचंद यादव , महामंत्री डी. एस. मीणा, संरक्षक सुनीता चौधरी, प्रदेश संयोजक दीपेश शर्मा , प्रांतीय प्रतिनिधि रामोतार , अजीत नाथावत सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर