Explore

Search

February 27, 2026 12:10 pm

राहुल का ‘H फाइल्स’ बम: हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट, एक घर में 501 वोटर – ‘चुनाव चोरी का मॉडल’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से वोट चोरी के आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने दावा किया है कि पिछले साल हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए हर आठ में से एक वोट फ़र्ज़ी था.

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में एक लाख चौबीस हज़ार से अधिक फर्ज़ी तस्वीरों वाले वोटर हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में ‘एक ही घर में 501 वोटर दर्ज हैं और वो घर भी सिर्फ़ कागजों पर है’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान डाले गए लाखों वोट ‘चोरी’ के थे.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठे दावे कर रहे हैं.’ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस के दावों को खारिज किया है.

चुनाव आयोग ने कहा है कि कांग्रेस को डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने के लिए शिकायत दर्ज करवानी चाहिए थी.

राहुल गांधी ने ये आरोप भी लगाया है कि वोट चोरी के एक व्यवस्थित तरीक़े से बिहार चुनावों के दौरान भी ‘लोकतंत्र की हत्या’ का प्रयास किया जाएगा.

उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में प्रेज़ेंटेशन के दौरान एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि ‘इस महिला ने हरियाणा के 10 बूथों पर 22 वोट डाले.’

उन्होंने कहा, “यह एक सेंट्रलाइज्ड साज़िश है. जिस महिला की बात हो रही है, वह एक ब्राज़ीलियन मॉडल है. यह सेंट्रलाइज्ड साजिश का सबूत है. ऐसे 25 लाख लोगों में से यह एक उदाहरण है. एक ब्राज़ीलियन शख़्स हरियाणा की वोटर लिस्ट में कैसे है? “

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर