Explore

Search

March 2, 2026 3:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

टीम इंडिया के खिलाफ बार-बार गलत फैसलों से उठे सवाल……’लॉर्ड्स टेस्ट में अंपायरिंग पर मचा बवाल…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बार फिर अंपायर के फैसले विवादों में घिर गए. भारतीय टीम को इन फैसलों का खामियाजा भुगतना पड़ा, हालांकि डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) ने कुछ हद तक टीम को राहत दी. खेल के चौथे दिन फिल्ड अंपायर पॉल राइफल के फैसलों पर बवाल देखने को मिला. एक मौके पर तो भारतीय टीम काफी गुस्से में भी नजर आई.

Health News: किन बातों का रखना चाहिए ध्यान……’ब्रेन, हार्ट और लंग्स दौड़ते वक्त हमारे ऑर्गन पर क्या असर होता है……

शुभमन गिल को दिया गया आउट और फिर…

चौथे दिन भारत की दूसरी पारी के दौरान 15वें ओवर में ब्रायडन कार्स की पहली गेंद पर शुभमन गिल को कैच आउट करार दिया गया, लेकिन गिल ने रिव्यू लेकर अपना विकेट बचा लिया. रिप्ले में साफ तौर पर दिखा कि गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी थी, लेकिन अंपायर पॉल राइफल ने बिना समय लिए गिल को आउट दे दिया. जिसके बाद पॉल राइफल को अपना फैसला बदलना पड़ा. हालांकि, पॉल राइफल की ये इकलौती गलती नहीं थी. इससे पहले इंग्लैंड के पारी के दौरान भी उन्होंने एक फैसला भारत के खिलाफ दिया.

इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब मोहम्मद सिराज की गेंद पर जो रूट को LBW के लिए बड़ी अपील की गई. लेकिन अंपायर पॉल राइफल ने रूट को नॉटआउट करार दिया, और टीम इंडिया ने रिव्यू का सहारा लिया. लेकिन अंपायर कॉल के चलते रूट बच गए, जिससे भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. अंपायर कॉल के तहत गेंद स्टंप्स को हिट करती दिखी, लेकिन ऑन फिल्ड अंपायर का फैसला नहीं बदला जा सका. इस फैसले ने मैच में संतुलन को इंग्लैंड की ओर झुका दिया और भारतीय फैंस के बीच नाराजगी पैदा कर दी.

तीसरे दिन भी मचा था बवाल

मैच के तीसरे दिन बांग्लादेशी अंपायर सैकत शरफुद्दौला के फैसलों पर भी बवाल देखने को मिला था. सैकत शरफुद्दौला ने भारत की पहली पारी के दौरान आकाश दीप को उनकी पहली गेंद पर LBW आउट दे दिया गया. लेकिन DRS के चलते वह बच गए थे. एक गेंद बाद फिर कुछ ऐसा ही हुआ और आकाश दीप को LBW आउट करार दिया गया. लेकिन आकाश ने एक बार फिर DRS लिया और वह नॉटआउट रहे थे.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर