Explore

Search

October 30, 2025 6:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बड़ी जीत के लिए 2 टारगेट…….’जनता कहती है फिर खाएंगे; केजरीवाल पर मोदी का तंज……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत हजारों बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें ‘बड़ी जीत’ के लिए दो टारगेट दिए हैं। प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी के नारे ‘फिर आएंगे केजरीवाल’ पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि ये कह रहे हैं कि फिर आएंगे, पर जनता कह रही है कि फिर खाएंगे। उन्होंने शीशहल को लेकर भी निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में संगठन की ताकत, हर बूथ पर तीन-तीन, चार-चार पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं, यह शक्ति इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएगी। मोदी ने कहा कि इस चुनाव में सिर्फ विजय काफी नहीं हैं, बल्कि हर बूथ पर दो लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए। पीएम ने कहा कि पहला लक्ष्य यह होना चाहिए कि मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे, पिछले 10 साल में जितना मतदान हुआ है, उससे ज्यादा मतदान हमारे बूथ में होगा। उन्होंने दूसरा लक्ष्य यह दिया कि हर बूथ पर भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट कैसे मिले, इसके लिए बूथ में रहने वाले सभी नागरिकों का दिल जीतना है, उनकी दुआएं लेनी है।

Hair Day & Cancer: क्या हेयर डाई और स्ट्रेटनिंग से हो सकता कैंसर…….’हेयर ट्रीटमेंट और कैंसर के बीच क्या संबंध है…..

डर की वजह से हर दिन नई घोषणा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली वाले AAP वालों की आप-दा और उनके झूठ और फरेब से अब ऊब चुके हैं। पहले कांग्रेस ने और फिर AAP वालों की आप-दा ने दिल्ली के लोगों से बहुत विश्वासघात किया है। ये आप-दा वाले अब हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उनको रोज पराजय की नई-नई खबरें मिल रही हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। लेकिन अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है।

जनता कहती है फिर खाएंगे-फिर खाएंगे

प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल के नारे पर तंज कसते हुए कहा, ‘कहते हैं फिर आएंगे फिर आएंगे, लोग कह रहे हैं कि फिर खाएंगे- फिर खाएंगे। उनकी आवाज आते ही जनता से आवाज आती है, फिर खाएंगे-फिर खाएंगे। हमारे बूथ के हर कार्यकर्ता के पास आपदा वालों की पूरी पोल पट्टी पहले से है। पहले इनकी पोल खोलें और फिर अपनी उपलब्धियां बताएं। एक एक घर में बैठकर समझाइए कि हम क्या करने वाले हैं। झुग्गी वालों से इन्होंने क्या कहा था। कहा था कि मकान बनाएंगे, लेकिन देखा भी नहीं। अब फिर कहने लगे कि मकान बनाएंगे। तुम्हें 10 साल में कभी फुर्सत नहीं मिली। आज नई बातें कर रहे हो। हमने जो घर बनवाएं हैं गरीबों के लिए उनकी तस्वीरें जनता को दिखाइए।’

शीशमहल में मौज मस्ती करते रहे: मोदी

पीएम मोदी ने शीशमहल का जिक्र करते हुए भी अरविंद केजरीवाल पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘इनका पूरा ध्यान एक ही बात पर था शीशमहल बनाओ। शीशमहल में नए नए सपने बुनो। मौज मस्ती करो। जरा याद करो कैसी कैसी कसमें खाईं थीं। गरीबों को कैसे भ्रमित किया था। इनके शीशमहल को देखकर हर दिल्लीवासी इनके झूठ को याद कर रहा है। इनके फरीब को याद कर रहा है। जनता के साथ किए गए धोखे का जीता-जागता सबूत है शीशमहल। पानी की तरह पैसा बहाया गया एक एक सामान पर। इसके बाद इन लोगों ने दिल्ली को साफ पानी के लिए तरसा दिया।’

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर