जयपुर, पक्षियों के लिए कई स्थानों पर लगाए सैकड़ों परिंडे यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा संचालित परिंडा लगाओ महाअभियान के अंतर्गत, पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अशोक गहलोत के जन्मदिन पर महाअभियान में कार्यक्रम में अध्यक्षता डॉ तरुण बांकोलिया की रही, कार्यक्रम में संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बाकोलियां ने कहा कि सुबह आंख खुलने के साथ ही घरों के आस-पास गौरैया मैना और अन्य पक्षियों की चहक सभी के मन को मोह लेती है घरों के बाहर फुदकती गौरैया बच्चों सहित बड़ों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है, प्रदेश अध्यक्ष इंद्रराज मीणा ने कहा कि गर्मियों में कई परिंदों और पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है, लोगों का थोड़ा सा प्रयास घरों के आस पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है, डॉ बांकोलिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गर्मियों में घरों के आसपास पक्षियों की चहचहाहट बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियों से प्रेम करें और उनका विशेष ख्याल रखें और अधिक से अधिक परिंडे लगा नेक कार्य में अपना योगदान करें मानवाधिकार संगठन यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा परिंडा महा अभियान कार्यक्रम संगठन द्वारा देश के सभी राज्यों में आयोजित हुआ हैं इस कार्यक्रम के दौरान में पूर्व पार्षद गीता देवी समाज सेवी नर्बदा बैरवा देवनारायण खोलिया रामलाल दबकिया मौजूद रहे |








