Explore

Search

February 7, 2026 8:15 pm

अब कश्मीर को लेकर कर दिया बड़ा दावा……’भारत-पाकिस्तान में सीजफायर करवा बढ़े ट्रंप के हौसले……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार 10 मई को हुए सीजफायर समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि दोनों देशों की आपसी सहमति से समझौता किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि इस बात की भी खुशी है कि इस ऐतिहासिक फैसले में अमेरिका ने मदद की है. ट्रंप ने अपनी इस पोस्ट में अब कश्मीर को लेकर भी बड़ा दावा किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि मुझे भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व पर बहुत गर्व है, जिन्होंने अपनी ताकत, बुद्धिमता और हिम्मत से यह समझा कि अब तनाव को रोकने का समय है, जो लाखों लोगों की मृत्यु और विनाश का कारण बन सकता था. लाखों निर्दोष लोग मर सकते थे! आपके इस साहसी कदम ने आपकी विरासत को और मजबूत किया है.

ट्रंप के कहा कि इस मामले पर भारत और पाकिस्तान से मेरी ज्यादा बातचीत नहीं हुई है, लेकिन मैं दोनों देशों के साथ व्यापार को बढ़ाने जा रहा हूं. इसके अलावा, मैं आपके साथ मिलकर कोशिश करूंगा कि”हजार साल” बाद कश्मीर के मुद्दे का कोई हल निकाला जा सकता है. भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को इस शानदार काम के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मिले!

इस अधिकारी ने लगाया था फोन……’बर्बाद हो जाएंगे सीजफायर के लिए US के सामने रोया पाकिस्तान…..

ट्रंप ने किया था सीजफायर का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 मई को शाम पांच बजकर 37 मिनट पर दोनों देशों के बीच सीजफायर का दावा किया था. इसके बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री और भारत के विदेश सचिव ने इसे लेकर आधिकारिक ऐलान किया. हालांकि भारत इस सीजफायर को लेकर साफ कह चुका है कि ये दोनों देशों के बीच हुआ है. इस सीजफायर में पाकिस्तान के DGMO का कॉल आया था. इसके बाद बात आगे बड़ी और सीजफायर तक पहुंची.

भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही तनाव बना हुआ था. भारत पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाक में मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी. उस समय भी ट्रंप ने भारत के साथ होने की बात कही थी. भारत की कार्रवाई के बाद से ही पाकिस्तान ने LOC पर फायरिंग और ड्रोन अटैक शुरू कर दिए. हालांकि भारत ने पाकिस्तान की इस कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया. ऐसा दावा किया जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर शुरुआत से ही नजर बनाए हुए थे और दोनों देशों के साथ तनाव खत्म करने को लेकर बातचीत कर रहे थे.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर