Explore

Search

February 8, 2026 1:26 pm

जानें MI ने कितने मैच जीते…….’IPL के क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड नहीं अच्छा…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आईपीएल के पांच खिताब मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, लेकिन एक बार भी मुंबई ने एलिमिनेटर खेलने के बाद खिताबी जीत हासिल नहीं की है। 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर जीता है और क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया है, लेकिन क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का जो ट्रैक रिकॉर्ड है, वह बहुत अच्छा नहीं है। टीम एलिमिनेटर जीतकर कभी भी क्वालीफायर 2 नहीं जीती है।

मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार क्वालीफायर 2 खेला है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दो बार टीम इसे जीती है और दो मुकाबले हारी है। चौंकाने वाली बात ये है  कि जब-जब टीम एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर 2 में पहुंची है तो उसे हार ही मिली  है। ऐसे में रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाले मुंबई इंडियंस के लिए है।

Skin Care Tip: अपनाएं ये टिप्स…….’गर्मी में हीटवेव के कारण स्किन हो सकती है डैमेज……

साल 2011 में प्लेऑप्स की शुरुआत हुई थी। उसी सीजन मुंबई ने पहली बार एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया था लेकिन उस दौरान टीम को हार झेलनी पड़ी। इसके बाद 2013 में भी एमआई ने क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स से हारने केबाद क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। इसके बाद 2017 में क्वालीफायर 1 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स से हारने के बाद केकेआर को क्वालीफायर 2 में हराया था।

वहीं एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर 2 में दूसरी बार मुंबई इंडियंस 2023 में पहुंची थी। एलिमिनेटर में एमआई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था, लेकिन क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से मुंबई को हार मिली थी। अब टीम फिर से एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वालीफायर 2 में पहुंच है? इस बार भिड़ंत पंजाब किंग्स से है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर