Explore

Search

October 30, 2025 3:59 am

लेटेस्ट न्यूज़

Festive Season: जानें इस बार के बाजार का हाल……’रिकॉर्ड कीमतों के बाद भी धनतेरस पर सोना खरीदना फायदे का सौदा…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

त्योहारी सीजन में मजबूत मांग के कारण सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में भी बहुमूल्य धातु को समर्थन मिल रहा है। घरेलू बाजार में इसकी कीमत रिकॉर्ड 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। हालिया तेजी के बावजूद धनतेरस पर सोना खरीदना रिटर्न के लिहाज से मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है।

Pet Care Tips: डॉक्टर से जानें 5 जरूरी टिप्स! सर्दियों में पालतू जानवरों की सेहत का ख्याल कैसे रखें……..

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर में चुनौतियों और अमेरिकी बॉन्ड पर रिटर्न में गिरावट से सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। वैश्विक बाजार में भी यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

पांच वजहों से बरकरार है चमक

  •  कोटक सिक्योरिटीज की उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला का कहना है कि त्योहारों में खरीदारी बढ़ने से घरेलू सोने की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
  •  प्रमुख केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने में तेजी बनी है।
  •  पश्चिम एशिया में तनाव के बीच केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ा दी है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप व कमला हैरिस में बराबर की टक्कर देखने को मिल रही है।
  • सरकार की ओर से कस्टम शुल्क में कटौती से भी कीमती धातु की खरीदारी बढ़ी है।

आगे भी तेजी बनी रहने की है उम्मीद

  •  सोने की खरीदारी को लेकर धारणा बेहतर बनी हुई है। पिछले एक साल में सोने ने अपने निवेशकों को 30 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
  •  त्योहारी मांग व मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगामी महीनों में इसमें 10 फीसदी तक बढ़त संभव है।
  •  हालिया महीनों में एमसीएक्स गोल्ड में 25 फीसदी व अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 फीसदी की तेजी रही।

सेंसेक्स और चांदी से अधिक रिटर्न

साधन 10 नवंबर, 2023 18 अक्टूबर, 2024 मुनाफा
सोना 61,200 79,900 30.55%
चांदी 74,000 94,500 27.70%
सेंसेक्स 64,904.68 81,224.75 25.14%
निफ्टी 19,425.35 24,854.05 27.94%
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर