Explore

Search

February 16, 2026 8:07 pm

जयपुर सुभाष चौक बिल्डिंग हादसा: मकान मालिक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। हादसामें निर्माणाधीन मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग की दीवार गिर गई। हादसे के समय कुछ मजदूर वहां काम कर रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए।

हादसे की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे दो लोगों (मकान मालिक और एक मजदूर) को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मकान मालिक को मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सुभाष चौक के पन्नी गरान मोहल्ले में मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। इस दौरान दोपहर को अचानक बिल्डिंग की दीवार गिर गई। अचानक हुए घटनाक्रम से हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

थानाधिकारी किशन कुमार यादव ने बताया कि हादसे की वजह प्रारंभिक रूप से निर्माण कार्य में लापरवाही लग रही है, हालांकि इसकी जांच की जा रही है। सिविल डिफेंस की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

OTHER NEWS – https://sanjeevnitoday.com/rumors-of-death-of-bollywoods-own-man-dharmendra-wrong-family-denied

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर