Explore

Search

January 28, 2026 5:55 am

क्या आपका मोबाइल भी है इसमें शामिल…..’महाकुंभ में एक महिला ने चुराए 32 मोबाइल, साइबर सेल लौटा रहा सभी फोन…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
महाकुंभ में आई 66 करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़ का चोर-उचक्कों ने भी खूब फायदा उठाया। यहां अकेले एक महिला ने श्रद्धालुओं के 32 मोबाइल चोरी कर लिए। लेकिन आरोपी महिला अपने मनसूबों में पूरी तरह कामियाब नहीं हो पाई। बैग में मोबाइल भर कर मेला क्षेत्र से बाहर जाते समय वह फंस गई। एक होमगार्ड को उसपर शक हुआ तो उसने महिला को रोकने की कोशिश की।

होमगार्ड के रोकने पर महिला बैग छोड़कर भीड़ के बीच से निकल भागी। महिला द्वारा पीछे छोड़े गए बैग में होमगार्ड को 32 मोबाइल प्रप्त हुए। पूरा मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने पर बरामद किए गए मोबाइल उनके मालिकों को वापस लौटाए गए। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

अनु सिंह चौधरी ने ओटीटी दिग्गजों पर लेखक को नजरअंदाज करने पर फटकार लगाई

जानें पूरा घटनाक्रम 

महाकुंभ के आखिरी दिन बुधवार यानि 26 फरवरी को जीटी जवाहर झूंसी पर यातायात व्यवस्था के लिए श्रावस्ती निवासी होमगार्ड मस्तराम दुबे को लगाया गया था। ड्यूटी के दौरान उन्हें एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। महिला के पास जो बैग था वह उसे काफी भारी लग रहा था। जिससे होमगार्ड को महिला पर शक हुआ। जब मस्तराम दुबे ने महिला को रोकने का प्रयास किया तो वह हड़बड़ा गई और बैग वहीं छोड़कर भागने निकली। महिला के बैग की तलाशी पर 32 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

फोन लेने तत्काल पहुंचे पांच परिवार 

होमगार्ड मस्त राम दुबे ने क्षेत्राधिकारी यातायात जैनेंद्र नाथ अस्थाना को पूरे मामले की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी के आदेशों के पर महिला के पास से बरामद सभी 32 मोबाइल फोन को साइबर थाना महाकुंभ को सौंप दिया गया है। थाना साइबर सेल महाकुंभ ने श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों के खोए हुए फोन के परिजनों को सूचना दी। फोन की जानकारी मिलते ही पांच परिवार तत्काल मोबाइल लेने पहुंचे। हालांकि कई लोगों को मोबाइल बाद में दिया जाएगा।

होमगार्ड को किया गया सम्मानित 

बता दें कि जिले के डीआईजी वैभव कृष्ण ने होमगार्ड मस्तराम दुबे की उनके सराहनीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। साथ ही प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार भी दिया।
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर