Explore

Search

February 27, 2026 12:06 pm

हुमा क़ुरैशी का सवाल- लड़कियां कैसी दिखें, कितना वज़न हो ये कोई और क्यों तय करे

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बॉलीवुड एक्टर हुमा क़ुरैशी ने एक पॉडकास्ट में अपने पहले डायलॉग, सुंदरता के पैमानों, फ़ेमिनिज़्म सहित तमाम मुद्दों पर बात की है.

यूट्यूब चैनल हाउटरफ्लाई पर वो अपने नए शो ‘दिल्ली क्राइम सीज़न 3’ को प्रमोट करने के लिए आई थीं. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात की.

इस दौरान अपने पहले फ़िल्मी डॉयलाग को याद करते हुए उन्होंने कहा, “ज़िंदगी का पहला डायलॉग जो मैंने बोला था वो था, ‘आपको पूछना चाहिए था, परमीसन लेना चाहिए था’.”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है जब मैं मरूंगी तो मेरी क़ब्र के पत्थर पर भी वो डायलॉग लिखा होगा.”

ऑनलाइन ट्रोलिंग और लोगों की धारणा

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात करते हुए हुमा ने कहा, “मैं एक एक्टर हूं, तो मेरी ट्रोलिंग एक अलग स्तर पर होती है. मैं सोशल मीडिया पर अपने कमेंट सेक्शन में नहीं जाती हूं. कोई अपने जीवन में किसी दौर से गुज़र रहा है और अपनी फ्रस्ट्रेशन मुझ पर निकाल रहा है, तो मुझे यह नहीं जानना है.”

उन्होंने कहा, “मुझे किसी की दिमाग़ की गंदगी नहीं पढ़नी है. हालांकि ये सच है कि ऐसे में फ़ैंस के अच्छे कमेंट भी मिस हो जाते हैं.”

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “आज लोग महिलाओं को बेइज़्ज़त करने के लिए लोग किसी भी शब्द का इस्तेमाल करते हैं. हमें यह बंद करना होगा.”

आगे हुमा क़ुरैशी ने कहा, “लोग कमेंट में लिखते हैं ‘प्लीज़ आप बिकिनी में फोटो डालें.’ लोग कुछ भी बकवास लिखते हैं. मुझे लगता है कि लोग क्या कर रहे हैं! यह बहुत शर्मनाक और दुखद है.”

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर