auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com

Explore

Search

July 9, 2025 2:19 pm

Health Tips: सेहत को होगा भारी नुकसान……’इन फलों को खाने के बाद गलती से भी न पिएं पानी……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

1. फल खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इनमें विटामिन्स से लेकर मिनरल्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन समेत सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

2. कई बार फल खाते समय लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे फायदा होने की जगह ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें से ही है कुछ फलों को खाने के बाद पानी पीना।

3. जी हां, कुछ फल ऐसे होते हैं जिनका सेवन करने के बाद भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए। इस एक गलती से आपको पेट और पाचन की गंभीर समस्याएं के अलावा कई दिक्कतें आपको झेलनी पड़ सकती हैं।

4. तरबूज और खरबूजा में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसको खाने के बाद आपको पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपके पेट में एसिडिटी और गैस बन सकती है।

5. खट्टे फल अंगूर, मौसंबी, संतरा या फिर आंवला खाने के बाद भी तुरंत पानी पीने से बचें। इससे बॉडी का पीएच लेवल बिगड़ सकता है। साथ ही पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती है।

6. अगर आप केला खाने के तुरंत बाद अगर आप पानी पी लेते हैं, तो इससे फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है।

7. केला खाने के बाद पानी पीने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए इसमें कम से कम 20 मिनट का गैप रखें।

8. अनार खाने के तुरंत बाद पानी पीना भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इससे जी मिचलाना, उल्टी, पेट में गैस और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

9. सेब खाने के तुरंत बाद भी पानी पीने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से सेब में मौजूद फाइबर आंतों तक नहीं पहुंच पाता है और इससे पाचन में समस्या हो सकती है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com