auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

September 1, 2025 6:40 pm

Health Tips: क्या खाना खाने के तुरंत बाद ही पी लेते हैं पानी? जानिए ऐसा करना कितना सही

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए खाना और पानी दोनों ही जरूरी है। अक्सर खाने के टेबल पर पानी का गिलास हमारे सामने ही रहता है, या तो हम खाने के बीच-बीच में पानी पीते रहते हैं या खाना खत्म करते ही तुरंत गिलास भर के पानी पी लेते हैं। हममे से कई लोगों की यही आदत है। खाना खत्म हुआ नहीं कि हाथ पानी के गिलास की तरफ बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद में खाना खाने के बाद या बीच-बीच मे पानी पीना बहुत ही गलत बताया गया है। वहीं एक्सपर्ट भी इससे बचने की सलाह देते हैं। अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर इससे क्या नुकसान हो सकते हैं। तो आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से पाचन तंत्र को काफी नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट कहती हैं कि खाना पचने में करीब 2 घंटे का वक्त लगता है, जब खाना पच रहा होता है तो शरीर में ठोस और तरल पदार्थ का एक रेशियो बना होता है लेकिन अचानक से जब हम पानी पी लेते हैं तो ये रेशियो गड़बड़ा जाता है और खाना पचने वाला वक्त बढ़ जाता है। इसके अलावा खाना पचाने वाले जो एंजाइम होते हैं वो ज्यादा लिक्विड के कारण अपना काम ठीक से नहीं कर पाते हैं और ये लिक्विड हमारे डाइजेशन को नुकसान पहुंचाता है। वहीं जब खाना पच रहा होता है तो कुछ पोषक तत्व शरीर द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं, लेकिन पानी पीने से ये प्रक्रिया बाधित होती है और बहुत कम पोषक तत्व शरीर अवशोषित कर पाता है।

लव, सेक्स और धोखा, रोल खिलाकर ली प्रेमिका की जान फिर लाश को कार से लगाया ठिकाने, जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री

खाने के बाद तुरंत पानी पीने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
तुरंत पानी पीने से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। पाचन की क्रिया प्रभावित होती है तो शरीर में बिना पचा हुआ खाना भी रह जाता है जो बाद में फैट में बदल जाता है।
इससे ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ सकती है। इस स्थिति में डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है।
अपच,गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है।
खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना सही है?

एक्सपर्ट कहती हैं कि खाना खाने के एक घंटा पहले और खाना खाने के 30 से 45 मिनट बाद पानी पीना फायदेमंद होता है। खाना खाने से पहले पानी पीने से आप ओवरईटिंग से बचते हैं। साथ ही इससे शरीर भोजन के पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकता है । हालांकि अगर आपको भोजन के दौरान पानी पीने की जरूरत महसूस होती है तो एक या दो घूंट पानी पिया जा सकता है जिससे खाना निगलने में आपको मदद मिले।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login