Explore

Search

May 22, 2025 10:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Health Tips: सावधान..! दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, पड़ सकता है बुरा असर….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Health Tips: गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग दही खाना पसंद करते हैं। दही में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। जो शरीर को गर्मी से बचाने के साथ एनर्जी भी देते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दही के साथ कुछ चीजे जैसे की प्याज, खीरा आदि मिलाकर खानते हैं। अगर आप भी इन्ही में से एक हैं तो आज ही बंद कर दें ये आपके सेहत के लिए हानिकार हो सकती है। आइए जानते हैं…

दही के साथ घी

दही के साथ घी का भी सेवन भूलकर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि घी में फैट्स होते हैं, जब दही को घी के साथ सेवन किया जाएगा तो मेटाबोलिस्म स्लो हो जाता है और इससे आलस और नींद आती है।

दही और प्याज

अगर आप भी हदी के साथ प्याज मिलाकर खाते हैं तो आज ही बंद कर दें। केवल प्याज ही नहीं प्याज से बनी किसी भी चीज के साथ दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज की तासीर गर्म होती है। दही के साथ खाने से आपके चेहरे पर मुंहासे, त्वचा में जलन और एलर्जी की समस्या हो सकती है।

दूध और दही

दूध के बाद भूल से भी कभी दही नहीं खाना चाहिए। सिर्फ दही ही नहीं, दूध के साथ कोई भी फरमेंटेड प्रोडक्ट नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट दर्द के साथ-साथ पाचन संबंधी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

खट्टे फल

दही को खट्टे फलों के साथ खाने से बचना चाहिए। टमाटर, मौसमी, नींबू या और भी फलों को इससे दूर रखें। दही को खरबूजा के साथ भी न खाएं। आयुर्वेद में ये दोनों एक दूसरे के विरुद्ध आहार माने गए हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर