Explore

Search

February 19, 2026 2:05 am

Gold & Sliver Price Today: चेक करें रेट…….’दिल्ली और इंदौर में सस्ता हुआ सोना…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आज दिल्ली और इंदौर में सोने के भाव में गिरावट आई है। ज्वैलर्स के मुताबिक गोल्ड की डिमांड में कमी आने के कारण सोना सस्ता हुआ है। अगर आप भी सोने की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ग्राहकों के पास बेस्ट मौका है। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और रिटेलर्स की सुस्त मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

Kaun Banega Crorepati 16: बताया किस्सा……..’जब बिग बी के डर से लोगों ने बच्चों को पिलवाई ड्रॉप…….

दिल्ली में सोने का भाव

पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये लुढ़ककर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

सोने की डिमांड मे आई कमी

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग को बताया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 2,531.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कोटक सिक्योरिटीज की AVP कमोडिटी एक्सपर्ट शोध कायनात चैनवाला ने कहा कि कमजोर डॉलर और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने की कीमतें 2,564 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं।

इस कारण आई सोने की कीमतों में कमी

चैनवाला ने कहा कि इसके अलावा मजबूत उपभोक्ता खर्च, महंगाई में कमी और अमेरिका में बेहतर जीडीपी वृद्धि ने फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक आक्रामक ढील की उम्मीदों को कम कर दिया है। एशियाई कारोबारी घंटों में, चांदी की कीमतें 0.52 प्रतिशत गिरकर 28.99 डॉलर प्रति औंस रह गईं।

इंदौर में सस्ता हुआ सोना-चांदी

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 650 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी शनिवार की तुलना में हुई।

इंदौर में सोने का भाव

सोना 73500 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 84850 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर