auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 25, 2025 6:22 pm

Gold Silver Price Today: जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर……..’सोमवार के दिन सोना-चांदी की कीमत में गिरावट…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 18 नवंबर 2024, की सुबह सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) की दामों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, शुद्ध सोने का भाव अब भी 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है, जबकि चांदी की कीमत 87 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,870 रुपये दर्ज की गई है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के नए रेट।

Jaipur News: मौजा ही मौजा- आज से 21 नवम्बर तक रोडवेज बसों में फ्री में कीजिए सफर!

देश के विभिन्न शहरों में सोने-चांदी के भाव 

दिल्ली में सोने-चांदी के भाव 

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹75,790 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹69,490 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो इसका भाव ₹89,400 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

मुंबई में सोने और चांदी के दाम 

मुंबई में आज 24 कैरेट सोना ₹75,640 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹69,340 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव ₹89,400 प्रति किलोग्राम है।

जयपुर में सोने-चांदी के ताजा भाव 

आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹75,790 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹69,490 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹89,400 प्रति किलोग्राम है। जयपुर के बाजारों में आज के दिन काफी रौनक देखने को मिल रही है।

कोलकाता में सोने-चांदी की कीमत 

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना ₹75,640 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹69,340 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव ₹89,400 प्रति किलोग्राम पर है।

नोएडा में सोने-चांदी के भाव 

नोएडा में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹75,790 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹69,490 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹89,400 प्रति किलोग्राम पर है।

लखनऊ में सोने और चांदी की कीमत 

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना ₹75,790 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹69,490 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी की कीमत यहां ₹89,400 प्रति किलोग्राम है।

पटना में सोने-चांदी के भाव 

पटना में आज 24 कैरेट सोना ₹75,690 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹69,390 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹89,400 प्रति किलोग्राम है।

चेन्नई में सोने-चांदी की कीमत 

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹75,640 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹69,340 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी का भाव यहां ₹98,900 प्रति किलोग्राम पर है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता और हॉलमार्किंग का महत्व

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उपभोक्ताओं को हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि खरीदे गए सोने पर हॉलमार्क मौजूद हो। हॉलमार्किंग सोने की गुणवत्ता की एक सरकारी गारंटी है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। यह प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार होती है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना (Gold Silver Price Today) खरीदने में भरोसा मिलता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

सोने की शुद्धता को समझने के लिए 22 और 24 कैरेट में अंतर जानना महत्वपूर्ण है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, पर इसकी नाजुकता के कारण इसे आभूषण बनाने में उपयुक्त नहीं माना जाता। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक, मिलाई जाती हैं। इन धातुओं का मिश्रण सोने को मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे आभूषण पहनने में आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। यही कारण है कि अधिकांश ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने में ही आभूषण बेचते हैं, जिससे ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन और टिकाऊपन दोनों मिलते हैं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login